विज्ञापन

​30 की उम्र के बाद हर महिला की थाली में होने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, डॉक्टर से जानें वजह

पोषण से भरपूर डाइट सेहत के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. हर महिला को अपनी थाली में इन 5 सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए.

​30 की उम्र के बाद हर महिला की थाली में होने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, डॉक्टर से जानें वजह
महिलाओं के लिए 5 जादुई फूड्स.
NDTV

आज के समय में महिलाओं में बाल झड़ना, बिना बात के थकान महसूस होना, चिड़चिड़ापन, हार्मोनल इंबैलेंस और स्किन की चमक गायब होना जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन में रखी कुछ छोटी-छोटी चीजें आपकी इन सारी प्रॉब्लम को दूर कर सकती हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.

डॉ. शुभम वात्स्य ने ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें हर महिला को अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं और इन्हें खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे.

5 फूड्स जो हर महिला को करना चाहिए डाइट में शामिल-

​1. हलीम सीड्स- (Halim Seeds) 

​अगर आप अक्सर थकान महसूस करती हैं या फिर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो हलीम सीड्स आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. डॉक्टर के मुताबिक, हलीम सीड्स आयरन और फोलेट का सबसे बेहतरीन नेचुरल सोर्स हैं.

कैसे खाएं- बस आधा चम्मच हलीम सीड्स रोज लें. आप इसके लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हलीम से लड्डू बना सकते हैं. (Image NDTV) 

​2. आंवला- (Amla) 

आंवला को हमारी सेहत के लिए सदियों से बहुत गुणकारी माना गया है. यह विटामिन सी का सबसे बेहतरीन सोर्स है. यह स्किन में कोलाजन बनाता है, जिससे चेहरे पर कसावट आती है और स्किन यंग दिखती है. इसके अलावा यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है और ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ने से रोकता है.

कैसे खाएं- आप आंवले को कच्चा खा सकते हैं, अचार बनाकर खा सकते हैं.

​3. अलसी के बीज- (Flaxseeds) 

​पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स होना या पीएमएस (PMS) की समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं. ऐसे में अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. क्योंकि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी ज्यादा मात्रा में होता है. यह महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है

कैसे खाएं- आप अलसी के बीज को रोस्ट करके सलाद, सब्जी में डालकर खा सकते हैं.

​4. तिल और कद्दू के बीज- (Sesame & Pumpkin Seeds) 

​सफेद या काले तिल और कद्दू के बीज आपकी बोन हेल्थ और ओवरीज के सपोर्ट के लिए बेहद जरूरी हैं. तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं कद्दू के बीज में मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. ये आपकी स्किन को बेहतर बनाते हैं, हार्मोन्स को मैनेज करते हैं और पीरियड्स से पहले होने वाले दर्द व ऐंठन में आराम पहुंचाते हैं.

कैसे खाएं- आप इन दोनों सीड्स को रोस्ट करके, लड्डू बनाकर, या पीसकर पाउडर के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

​5. डार्क चॉकलेट- 

अगर आप सही चॉकलेट चुनते हैं, तो यह आपकी हेल्थ को कई फायदे पहुंचाती है. कम से कम 70 परसेंट ज्यादा डार्क चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा रोज खाना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है. यह न सिर्फ आपके मूड को तुरंत फ्रेश कर देता है, बल्कि स्ट्रेस को कम करने में भी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- जिम और फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Diet, Food For Women Health, Healthy Food For Women, 30 Ke Baad Kya Khayein, Amla Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com