विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2016

पेरेंट्स दें ध्यान! वायु प्रदूषण पहुंचा रहा है बच्चों काे नुकसान

Also Read in
पेरेंट्स दें ध्यान! वायु प्रदूषण पहुंचा रहा है बच्चों काे नुकसान
लंदन: वायु प्रदूषण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और यह कई तरह के रोगों का कारण बनता है। एक नए अध्ययन के मुताबिक, वायु प्रदूषण बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। 

शोध के निष्कर्ष के मुताबिक, वायु प्रदूषण ने बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाया है और अध्ययन के दौरान इससे कम से कम एक बच्चा या किशोर मनोरोग का शिकार हुआ।

आवासीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) और कणिका तत्व हैं। 

कणिका तत्व को कण प्रदूषण भी कहा जाता है जो हवा में पाए जाने वाले ठोस कणों और तरल बूंदों के मिश्रण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। 

स्वीडन की ऊमेआ यूनिवर्सिटी में इस अध्ययन की मुख्य लेखक अन्ना उदिन ने कहा, "वायु प्रदूषण और सबसे अधिक यातायात से होने वाले वायु प्रदूषण की उच्च सांद्रता बच्चों और किशोरों में मानसिक विकारों को बढ़ा सकता है।"

यह शोध 'बीएमजे ओपन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution, Affects, Children, Be Aware, वायु प्रदूषण, प्रभावित, बच्चे, ध्यान दें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com