Mango Khane Se Weight Badhta Hai Kya: आम को फलों का राजा सकते हैं और ये आमतौर पर हर किसी का फेवरेट होता है. आम खाने में टेस्टी तो होता ही है हेल्थ से जुड़े भी इसके कई फायदे होते हैं. लेकिन अगर अधिक मात्रा में खाया जाए तो ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. आम से जुड़े कुछ मिथक भी हैं जैसे शुगर के मरीजों को आम नहीं खाना चाहिए, आम खाने से फोड़े-फुंसी होते हैं और आम खाने से वजन बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि क्या सच में आम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है. क्या इस बात में कोई सच्चाई है या ये सिर्फ एक मिथ है.

बहुत से लोगों का मानना है कि आम मोटापा बढ़ाता है और उनमें मौजूद शुगर की वजह से वजन बढ़ा सकता है. हालांकि, खाने की मात्रा (Portion Sizes) का ध्यान रखना जरूरी है, खासकर अगर आप अपनी कैलोरी इनटेक पर नजर रख रहे हैं, लेकिन दूसरे फलों के मुकाबले आम में कैलोरी कम होती है.एक मीडियम साइज के आम में लगभग 150 कैलोरी होती है, जो इसे एक पौष्टिक और पेट भरने वाला फल बनाती है.
आम से बढ़ता है वजन, मिथ या सच्चाई? | Do We Gain Weight If We Eat Mangoes?
आम में विटामिन A और C, आयरन, पोटैशियम, कॉपर भरपूर मात्रा में होते हैं. साथ ही ये फैट-फ्री, सोडियम-फ्री और कोलेस्ट्रॉल-फ्री भी होते हैं. आम में मौजूद फाइबर पेट भरा हुआ महसूस कराता है, इसलिए अगर इन्हें सही मात्रा में खाया जाए, तो ये आपका पेट और वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
आम में पाए जाने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पूरी सेहत और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देते हैं, जिससे यह एक बैलेंस डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है. हालांकि अगर बहुत अधिक खाया जाए तो आपका कैलोरी लेवल बढ़ सकता है और इसका असर वजन पर भी होता है.
इस तरह से खाएं आम और भूल जाएं वजन की चिंता | Aam Khane Ka Sahi Tarika Kya Hai
खाने की मात्रा पर कंट्रोल रखें
एक बैलेंस डाइट के हिस्से के तौर पर आम का सेवन सीमित मात्रा में करें. एक बार में आम की एक सर्विंग (लगभग एक कप कटे हुए आम) खाएं, ताकि जरूरत से ज्यादा कैलोरी न ली जाए.
प्रोटीन और फाइबर के साथ खाएं
आम में मौजूद नैचुरल शुगर को बैलेंस करने के लिए, इसे प्रोटीन या फाइबर से भरपूर चीजों के साथ खाएं. उदाहरण के लिए, आम के टुकड़ों को ग्रीक योगर्ट के साथ खाएं या सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों और ग्रिल्ड चिकन या टोफू जैसे लीन प्रोटीन सोर्स के साथ खाएं.
पके हुए आम चुनें
पके हुए आम चुनें, जिनमें अच्छी खुशबू हो और जो हल्के दबाव पर थोड़े दब जाएं. पके हुए आम ज़्यादा मीठे और स्वादिष्ट होते हैं, जिससे आप बिना एक्स्ट्रा चीनी मिलाए अपनी क्रेविंग को मिटा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: पुराने चश्मे से क्या-क्या बनाया जा सकता है? ये रहे 4 देसी जुगाड़!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं