विज्ञापन

पुराने चश्मे से क्या-क्या बनाया जा सकता है? ये रहे 4 देसी जुगाड़!

Use Of Old Glasses : पुराने चश्मे फेंकने के बजाय उन्हें नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. उनसे मैग्नीफायर, फोटो फ्रेम, डेस्क ऑर्गनाइजर और सजावटी आइटम बनाए जा सकते हैं, जिससे पैसे बचते हैं और पर्यावरण को भी फायदा होता है.

पुराने चश्मे से क्या-क्या बनाया जा सकता है? ये रहे 4 देसी जुगाड़!
पुराने चश्मों का क्या करें?

Use Of Old Glasses:अक्सर घरों में एक या दो पुराने चश्मे पड़े रहते हैं, जिन्हें हम इस्तेमाल नहीं करते. कभी नंबर बदल जाता है, तो कभी नया फ्रेम आ जाता है और पुराने चश्मे दराज में रखे रह जाते हैं. ये चश्मे फेंकने लायक नहीं होते, लेकिन बेकार जरूर लगते हैं. हकीकत यह है कि थोड़ी सी मेहनत से यही चश्मे घर में कई काम की चीजों में बदले जा सकते हैं. दरअसल, चश्मे के फ्रेम और लेंस मजबूत मटेरियल से बने होते हैं, जो लंबे समय तक टिकते हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल नए तरीके से करना आसान और फायदेमंद है.

Latest and Breaking News on NDTV

टूटे हुए चश्मे का हम क्या कर सकते हैं? | What To Do With Old Spec

लेंस से बनाएं हैंडहेल्ड मैग्नीफायर  | Handheld Magnifier Using a Lens

पुराने चश्मे का लेंस एक बेहतरीन मैग्नीफायर बन सकता है. इसके लिए स्क्रूड्राइवर की मदद से लेंस निकालें या हल्के दबाव से फ्रेम से अलग करें. लेंस को साफ करने के बाद चश्मे की एक डंडी को गोंद की मदद से लेंस के किनारे पर चिपका दें. इससे एक हैंडल बन जाएगा. यह मैग्नीफायर दवाइयों के छोटे अक्षर, मशीन के निर्देश (Instructions) या सिलाई जैसे बारीक काम देखने में मदद करता है.

फ्रेम को फोटो फ्रेम में बदलें | Photo From Old Glasses

जब चश्मे से लेंस निकाल दिए जाते हैं, तो उसका फ्रेम एक सुंदर फोटो फ्रेम में बदल सकता है. इसके लिए किसी फोटो को फ्रेम के आकार में काटकर उसमें फिट करें और गोंद या डबल साइड टेप से चिपका दें. चश्मे की डंडियों को खोलकर इसे टेबल या शेल्फ पर आसानी से खड़ा किया जा सकता है. हर फ्रेम का डिजाइन अलग होता है, जिससे यह यूनिक सजावटी आइटम बन जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना मेहनत के बनाएं डेस्क ऑर्गनाइजर (Desk organizer of old glasses)

अगर आप बिना किसी कटिंग या चिपकाने के काम चाहते हैं, तो चश्मे को सीधे डेस्क ऑर्गनाइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. चश्मे को उल्टा रखकर उसकी डंडियों को खोल दें. बीच में जो जगह बनती है, उसमें नोट्स, कार्ड या छोटे कागज आसानी से रखे जा सकते हैं. 

सजावट के लिए करें इस्तेमाल | Decorative Items Of Old Glasses

पुराने चश्मे को सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इन्हें पेंट कर सकते हैं, धागों से लपेट सकते हैं या किसी क्राफ्ट प्रोजेक्ट में जोड़ सकते हैं. यह पूरी तरह आपकी क्रिएटिविटी पर निर्भर करता है कि आप इसे कितना खास बनाना चाहते हैं.

क्यों संभालकर रखें पुराने चश्मे | Why You Should Keep Your Old Glasses Safe

याद रखें आमतौर पर चश्मे खराब नहीं होते हैं. इस दौरान बस उनका नंबर बदल जाता है. ऐसे में इन्हें फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करना समझदारी है. इससे न केवल पैसे बचते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होता है. आज के समय में जब खर्च बढ़ रहे हैं और पर्यावरण भी बड़ा मुद्दा बना हुआ है, तो घर में मौजूद चीजों का सही इस्तेमाल करना एक अच्छा कदम साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: सुबह भीगी अंजीर तो सभी ने खाई होगी, क्या कभी इसकी टिक्की ट्राई की है? नोट करें रेसिपी, 10 मिनट में होगी तैयार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com