विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट में बनाना है बच्चे का टिफिन तो नोट कर लें ये रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: आज हम आपको बताएंगे 5 मिनट में बनकर तैयार होने वाले सैंडविच की रेसिपी. जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान है.

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट में बनाना है बच्चे का टिफिन तो नोट कर लें ये रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: सभी मां चाहती हैं कि उनका बच्चा जो भी खाएं वो उसे मन से खाए. कई बार तो ऐसा होता है कि कुछ महिलाएं अपनी पसंद को साइड कर देती हैं और वहीं चीजें बनाने लगती हैं जो उनके घर में उनकी फैमिली और बच्चों को पसंद होती है. लेकिन हर रोज टिफिन बॉक्स के लिए क्या बनाया जाए ये एक बड़ा सवाल होता है. जिसका जवाब हफ्ते में 6 दिन चाहिए होता है और यह लोगों को परेशान करता है. अगर आप भी सुबह क्या बनाना है जिसे आपका बच्चा पसंद करे तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

सबसे अच्छी बात है कि आप इसे महज 5 मिनट में बनाकर तैयार कर लेंगे और ये हेल्दी और खाने में टेस्टी भी है. बिना झंझट के ये बनकर तैयार हो जाएगी. हम बात कर रहे हैं प्याज-टमाटर से बनने वाले सैंडविच की. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

प्याज और टमाटर से बनाएं टेस्टी सैंडविच ( Onion-Tomato Sandwich)

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट से भी कम समय में बनकर तैयार होगी ये रेसिपी, लंचबॉक्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

सामग्री

  1. टमाटर- 1
  2. प्याज -1 
  3. नमक स्वादानुसार
  4. चिली फ्लेक्स
  5. ब्रेड 4 स्लाइस
  6. चाट मसाला

रेसिपी

इस सैंडविट को बनाना बेहद आसान है. बस आपको प्याज और टमाटर को हल्का बारीक काट लेना है. जैसे ऑमलेट में डालने के लिए प्याज को छोटा-छोटा डाइस किया जाता है. उसी तरह से टमाटर को भी काट लें. अब एक बाउल में प्याज और टमाटर एक साथ लें. इसमें स्वादानुसार नमक और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें. आप चाहें तो इसमें हरी मिर्च भी काटकर मिला सकते हैं. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस स्टफिंग को ब्रेड में फिल करें और घी या बटर से प्रेस करते हुए दोनों तरफ से सुनहरा होने तक इसे सेंक ले. 1 मिनट से भी कम समय में ये सिंककर तैयार हो जाएगा. अब इसे बीच से काटें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. इसे केचअप के साथ पैक कर दें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kid's Lunchbox Recipe, Quick Lunchbox Recipe, Sandwich Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com