विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट से भी कम समय में बनकर तैयार होगी ये रेसिपी, लंचबॉक्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट में बनकर तैयार होंगे ये टेस्टी सैंडविच, बच्चे को भी आएंगे बेहद पसंद. नोट कर लें आलू सैंडविच बनाने की ये रेसिपी.

Kid's Lunchbox Recipe: 5 मिनट से भी कम समय में बनकर तैयार होगी ये रेसिपी, लंचबॉक्स के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
Kid's Lunchbox Recipe: झटपट बनकर तैयार होंगे आलू सैंडविच रेसिपी.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लंचबॉक्स में ऐसा क्या बनाया जाए जो आपके बच्चे को पसंद आए. ये टेंशन कई महिलाओं की होती है जिनका बच्चा स्कूल जाता है. हर दिन उनके लंच बॉक्स में कुछ ऐसा बनाना जो आपके बच्चे को पसंद हो ये किसी टफ टॉस्क से कम नही है. इसी के साथ सुबह की भागदौड़ जब आपको कई सारी चीजें एक साथ मैनेज करनी होती है तो ये थोड़ा और मुश्किल होता है. अगर आप भी टिफिन बॉक्स में क्या बनाएं इसको सोचकर परेशान रहते हैं तो आज हमारे पास आपके लिए है एक ऐसी रेसिपी जो झटपट बनकर तैयार हो जाएगी. अगर आप रात को ही तैयारी कर लेते हैं तो 5 मिनट से भी कम समय में टिफिन बॉक्स तैयार हो जाएगा. आइए जानते हैं आलू के सैंडविच बनाने की रेसिपी.

आलू सैंडविच रेसिपी ( Aloo Sandwich Recipe)

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच बॉक्स में बनाएं टेस्टी स्वीटकॉर्न चीज पराठा, नोट कर लें रेसिपी

सामग्री 

  • उबले आलू-4
  • प्याज -1
  • हरी मिर्च-2
  • टमाटर- 1
  • हल्दी आधा टीस्पून
  • नमक स्वादानुसार

आप इस सैंडविच को बनाने की तैयारी रात में ही कर सकते हैं. इसके लिए आप आलू को उबालकर रखें. आप आलू की फिलिंग को रात में तैयार कर के फ्रिज में रख दें. आइए जानते हैं फिलिंग बनाने का तरीका. 

रेसिपी

फिलिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. इसमें प्याज और हरी मिर्च को काटकर डाल दें. जब प्याज लाइट ब्राउन हो जाएं तो इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और इसमें नमक और हल्दी डालकर मिक्स करें और ढककर टमाटर के गलने तक पका लें. जब टमाटर अच्छे से गल जाएं तो इसमें मैश किए हुए आलू को डालकर अच्छे से मिक्स करें. और कुछ देर फ्राई कर लें. आपकी फिलिंग बनकर तैयार है. आप इसको ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें. 

बस आपका आधे से ज्यादा काम हो गया है. सुबह उठने पर आपको ब्रेड लेनी है उसमें आलू वाली फिलिंग भरें और दूसरी ब्रेड से कवर कर के तवे पर सैंडविच को दोनों तरफ से घी या बटर से सेंक लें. आपके सैंडविच बनकर तैयार हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Kids Lunchbox Recipe Ideas, Quick Lunchbox Recipe, Lifestyle, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com