विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

ये हैं वो 5 फूड जो लोहड़ी को बना देंगे बेहद खास

लोहड़ी का त्योहार का उत्साह इस वक्त लाज़मी है. ये पंजाबी त्योहार खुशी और एकजुटता का प्रतीक है.

ये हैं वो 5 फूड जो लोहड़ी को बना देंगे बेहद खास
लोहड़ी के मौके पर विभिन्न तरह की गजक बनाई जाती है
  • ये पंजाबी त्योहार खुशी और एकजुटता का प्रतीक है
  • लोहड़ी के मौके पर लोग अलाव के चारो ओर इकट्ठा होते हैं
  • अग्नि देव को पहली फसल का अंश भी अर्पित किया जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लोहड़ी का त्योहार का उत्साह इस वक्त लाज़मी है. ये पंजाबी त्योहार खुशी और एकजुटता का प्रतीक है. साथ ही ये त्योहार परंपरागत तौर पर आत्मीयता का भी अनुभव देता है. लोहड़ी पर उत्तर भारत में फसलों की कटाई होने के बाद भगवान को अच्छी फसल के लिए धन्यवाद दिया जाता है. पंजाबी समुदाय के लोग लोहड़ी के मौके पर अलाव के चारो ओर इकट्ठा होते हैं. इस दौरान वो अग्नि देव से प्रार्थना करते हैं और लोक गीत गाते हैं. अग्नि देव को पहली फसल का अंश भी इस त्योहार पर अर्पित करने की परंपरा है. जिनके घर किसी बच्चे का जन्म होता है उन मां-बाप के लिए ये त्योहार बेहद खास होता है. 

1.पिन्नी

पंजाब की मिठाई पिन्नी को आटा लड्डू के रूप में भी जाना जाता है. ये गेंहूं के आटे, दूध, चीनी, सूखे फल, ड्राईफ्रूट्स और देसी घी से तैयार की जाती है. पिन्नी उत्तर भारत के लोगों का सर्दियों का पसंदीदा पकवान है. लोहड़ी, विवाह, जन्मदिन जैसे समारोहों में पिन्नी बनाने का रिवाज़ है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aarti Madan (@aartimadan) on

 

2. गजक

कई प्रकार के ड्राईफ्रूट्, शक्कर, घी, खोया को मिलाकर गजक तैयार की जाती है. लोहड़ी के मौके पर उत्तर भारतीयों द्वारा विभिन्न तरह की गजक भी अग्नि देव को अर्पित की जाती है. गजक गुड़ और चीनी दोनों से तैयार की जाती है. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cooking with Masti (@cookingwithmasti) on

 

3. चिक्की

चिक्की लोहड़ी पर विशेष रूप से पसंद की जाती है. इसे मूंगफली और गुड़ के इस्तेमाल से बनाया जाता है. मूंगफली की चिक्की के अलावा कुछ अन्य प्रकार की चिक्की लोहड़ी पर विशेष रूप से बनाई जाती है, जिसमें तिल की चिक्की, ड्राई फ्रूट की चिक्की, मुरमुरे की चिक्की और काजू की चिक्की शामिल है. ये लोहड़ी और होली समेत कई भारतीय त्योहारों पर बनाई जाती है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Rabindran (@sheetalrabindran) on

 

4. रेवड़ी

रेवड़ी चिक्की के बाद दूसरी स्वादिष्ट चीज़ है जो लोहड़ी पर सबसे ज़्यादा पसंद की जाती है. गुड़ और तिल से बनी रेवड़ी, पॉपकॉर्न और मूंगफली का चलन लोहड़ी पर खूब होता है. रेवड़ी न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि शरीर को गर्म रख ठंड से भी आपको दूर रखती है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Bhojwani (@awhitepatch) on

 

5. मक्के की रोटी सरसो का साग​

इस पंजाबी त्योहार में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले फूड में सरसों का साग और मक्के की रोटी भी शामिल है. इसके साथ गुड़ गाने का भी खूब चलन है. ये सर्दियों के मौसम का शानदार भोजन है. कभी भी लोहड़ी का डिनर सरसों के साग और मक्के की रोटी के बिना पूरा नहीं होता.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Srivastava (@varanasiblogger_neha) on

 

ऐसे में लोहड़ी पर इन स्वादिष्ट पकवानों का ज़रूर लाभ उठाईए. अगर आपको लगता है कि इस मौके पर हम किसी लोहड़ी विशेष पकवान का जिक्र नहीं कर पाये हैं तो नीचे टिप्पणी में हमें ज़रूर बताएं.

लोहड़ी के अलावा नई फसल के आने के मौके पर कई त्योहार मनाए जाते हैं, इनमें दक्षिण भारत में पोंगल, आंध प्रदेश में भोगी, असम में भोगली बिहू और मकर संक्रांति शामिल है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com