4 Best Black Bananas Recipes: हमारे घरों में जब केले रखे-रखे ज्यादा पक जाते हैं तो हम अक्सर उन्हें बेकार समझ कर फेंक देते हैं. लेकिन देखने में भले ही ये केले अच्छे न लगें, मगर यकीन मानिए, ये अंदर से बिल्कुल खराब नहीं होते. बल्कि ज्यादा पकने के बाद इनमें मिठास और ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप भी काले पड़े केलों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको 4 ऐसे मजेदार और आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन केलों का इस्तेमाल करके न सिर्फ पैसे बचा सकते हैं, बल्कि अपनी सेहत और स्वाद दोनों को बढ़ा सकते हैं.
ज्यादा पके केलों के 4 शानदार इस्तेमाल- (How To Make Black Bananas Recipes)
1. बनाना शेक-
ज्यादा पके हुए केले बहुत ही मुलायम और मीठे हो जाते हैं. ऐसे में इनका बनाना शेक बहुत ही टेस्टी बनता है. आपको अलग से चीनी डालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
कैसे बनाएं- मिक्सी के जार में काला पड़ा केला छीलकर डालें, ऊपर से एक गिलास ठंडा दूध और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिला लें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें. आपका गाढ़ा और टेस्टी बनाना शेक तैयार है.

Photo Credit: iStock
2. पैनकेक-
अगर बच्चे सादा केला खाने में नखरे दिखाते हैं, तो उन्हें केले का पैनकेक बनाकर खिलाएं. यह बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है.
कैसे बनाएं- एक बर्तन में पके हुए केले को चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा या मैदा, हल्की सी चीनी और दूध मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. तवे पर थोड़ा सा घी या बटर लगाकर इस घोल को फैलाएं और दोनों तरफ से सेक लें.
3. सुपर सॉफ्ट केक-
क्या आप जानते हैं कि केक बनाने के लिए ज्यादा पके हुए केले सबसे बेस्ट माने जाते हैं? इससे केक बहुत ही स्पंजी और मॉइस्ट बनता है.
कैसे बनाएं- मैश किए हुए केले में मैदा, बेकिंग पाउडर, थोड़ा सा तेल या बटर और दूध मिलाकर केक का बैटर तैयार कर लें. इसे ओवन या कढ़ाही में बेक करें. आपके घर में बिना अंडे का शानदार बनाना केक तैयार हो जाएगा.
4. हेल्दी स्मूदी-
अगर आप वजन घटाने या खुद को फिट रखने के लिए डाइट पर हैं, तो काले पड़े केले आपके बड़े काम आ सकते हैं.
कैसे बनाएं- मिक्सी में पका हुआ केला, आधा कप दही या ओट्स का दूध, थोड़ा सा शहद और एक चम्मच पीनट बटर (Peanut Butter) डालकर पीस लें. यह स्मूदी आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगी.
ये भी पढ़ें- आटा गूंथते समय हम उंगलियों के निशान क्यों लगाते हैं, मां ने बताया किचन के इस नुस्खे का राज
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं