विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2024

गर्मियों में इन 4 लोगों को जरूर पीना चाहिए खस का शरबत, इन समस्याओं में है मददगार

Khus Sharbat Ke Fayde: खस एक प्रकार की सुगंधित घास होती है. जिसका इस्तेमाल कई चीजों को  बनाने में किया जाता है.

गर्मियों में इन 4 लोगों को जरूर पीना चाहिए खस का शरबत, इन समस्याओं में है मददगार
Khus Sharbat Ke Fayde: खस शरबत पीने के फायदे.

Khus Sharbat Benefits In Summer: गर्मी के मौसम में हम सभी ठंडी चीजों को खाना-पीना पसंद करते हैं. तपन भरी गर्मी (Summer Diet Tips) में सबसे बड़ी समस्या होती है शरीर को हाइड्रेट रखने की, क्योंकि पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. इस मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने करी सलाह दी जाती है. अगर आप भी शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो आप खस के शरबत का सेवन कर सकते हैं. खस खस क्या है( what is Khus Khus), तो आपको बता दें कि खस एक प्रकार की सुगंधित घास होती है. जिसका इस्तेमाल कई चीजों को  बनाने में किया जाता है. खस में मौजूद कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं खस का शरबत पीने के फायदे.

खस का शरबत पीने के फायदे- (Health Benefits Of Khus Sharbat In Summer)

1. इम्यूनिटी-

खस का शरबत पीने से इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑर्गन और टिशूज को भी फ्री रेडिकल्स की समस्या से बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  हेल्दी और फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट में झटपट ऐसे बनाएं ओट्स सलाद, नोट करें रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

2. आंखों की जलन-

गर्मी में आंखों में जलन की समस्या काफी देखी जाती है. ऐसा तभी होता है जब शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाती है. खस में मौजूद गुण आंखों को ठंडक पहुंचाने में मददगार हैं. 

3. एनर्जी-

खस का शरबत शरीर को गर्मियों में होने वाले हीट स्ट्रोक से बचाने में मददगार है. अगर आप एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो आप खस के शरबत का सेवन कर सकते हैं.

4. ब्लड सर्कुलेशन-

खस का शर्बत आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी कंट्रोल करके रख सकता है. खस में आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी 6 होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. 

Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khus Sharbat, Khus Sharbat Benefits, Khus Sharbat For Eyes, 4 Problems Get Rid Of Drink Khus Sharbat, Kise Pina Chaiye Khus Sarbat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com