विज्ञापन

गर्मी में भूख नहीं लगती? ये Cooling Foods खुद ही बढ़ा देंगे आपकी Appetite

Low Appetite In Summer: अक्सर आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि गर्मियों का मौसम आते ही हमें भूख नहीं लगती है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

गर्मी में भूख नहीं लगती? ये Cooling Foods खुद ही बढ़ा देंगे आपकी Appetite
Best Food For Summer: भूख बढ़ाने के लिए क्या खाएं. (AI Generated Image)

How To Increase Your Appetite: गर्मी का बढ़ता पारा कई बार हमारी भूख ही गायब कर देता है. दोपहर के वक्त थाली सामने आती है, तो उसे देखकर ही मन भारी होने लगता है. बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि गर्मी में कुछ खाने का मन ही नहीं करता, बस पानी पीकर पेट भर जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपकी भूख तुरंत बढ़ जाएगी. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन फूड्स के बारे में. 

Latest and Breaking News on NDTV

भूख को बढ़ाने के लिए क्या खाएं- (Bhukh Badhane Ke Liye Kya Khaye)

1. दही और छाछ- 

गर्मियों में दही किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पेट को शांत रखते हैं और पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं.

कैसे बनाएं छाछ- अगर दोपहर में भूख नहीं लग रही, तो एक गिलास ठंडी छाछ में भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर पिएं. जीरा और काला नमक पाचक रस (Digestive Juices) को एक्टिव करते हैं, जिससे थोड़ी देर बाद आपको अपने आप भूख महसूस हो सकती है.

2. पुदीना-

पुदीना सिर्फ चटनी के काम नहीं आता, यह एक बेहतरीन हर्ब है, जो भूख जगाने का काम करती है.

कैसे बनाएं चटनी- पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से धोकर, उसमें हरी मिर्च, हरी धनिया मिलाकर चटनी बनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. सौंफ का पानी-

गर्मियों में सौंफ और मिश्री का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. सौंफ की तासीर ठंडी होती है और यह डाइजेशन को तेज करती है.

कैसे बनाएं सौंफ का पानी- भूख नही लगती तो आप सुबह सौंफ वाला पानी पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप रात में एक गिलास साफ पानी में 1 चम्मच सौंफ भिगोकर रात भर के लिए रख दें.

4. फल और सब्जियां-

गर्मियों में उन फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए, जिनमें पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है. 

खीरा और ककड़ी- खीरे में लगभग 95% पानी होता है. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पेट की जलन को शांत कर सकता है. आप खीरे को काटकर उसमें काला नमक मिलाकर खा सकते हैं.

तरबूज और खरबूजा- ये फल शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं, जिससे गर्मी की वजह से होने वाली सुस्ती दूर होती है और आप फ्रेश महसूस कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- ​बेकार समझ कर फेंक देते हैं खरबूजे के बीज, इन आसान टिप्स से घर पर तैयार करें महंगा मगज

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com