विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

Lychee Benefits And Side Effects: लीची खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप

Lychee Advantages And Disadvantages: लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है. गर्मियों में लीची के खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. लीची को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Lychee Benefits And Side Effects: लीची खाने के फायदे और नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप
Lychee Benefits: लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं.
  • लीची को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.
  • लीची में काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है.
  • लीची में चीनी बेहद अधिक मात्रा में होती है.

Lychee Advantages And Disadvantages:  लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है. गर्मियों में लीची के खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. लीची को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है. लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते है. लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं. असल में मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है. इतना ही नहीं लीची को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल के कुछ नुकसान भी हैं. लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको लीची खाने के फायदे और नुकसान बताते हैं.

लीची खाने के फायदेः (Lychee Khane Ke Fayde)

1. डिहाइड्रेशनः

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं. लीची में काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.  

2. इम्यूनिटीः

लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

5i9nnhl

लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है Photo Credit: iStock

3. पाचनः

लीची खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं गर्मी में इसके सेवन से उल्टी, दस्त की समस्या से भी बचा जा सकता है.

लीची खाने के नुकसानः (Lychee Khane Ke Nuksan)

1. मोटापाः

लीची एक स्वादिष्ट फल है जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है. क्योंकि लीची में चीनी बेहद अधिक मात्रा में होती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है.

2. गठियाः

लीची का अधिक मात्रा में सेवन करने से अर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है. क्योंकि लीची में शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है. गठिया के मरीजों को लीची का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है.

3. गले की खराशः

अगर आप लीची का सेवन करते हैं और आपको गले में खराश की समस्या हो रही है, तो आप लीची का सेवन ना करें. लीची की तासिर गर्म होती है. इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गले में खराश और दर्द की समस्या हो सकती है.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lychee Benefits, Lychee Benefits In Hindi, Lychee For Digestion, Lychee For Immunity, Lychee For Skin, Lychee For Summer, Lychee For Weight Los, Lychee Health Benefits, Lychee Khane Ke Fayde, Lychee Side Effects, Lychee Advantages And Disadvantages, Lychee Benefits And Side Effects, Lychee Khane Ke Nuksan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com