विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2020

अंगूर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हैं अचूक उपाय, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल! जानें अंगूर के फायदे और नुकसान

How To Reduce Sugar Level: अंगूर के फायदे आपको हैरान कर सकते हैं. क्या आपको भी अंगूर पसंद हैं! अगर हां तो आपको अंगूर के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Grapes) पता होने चाहिए. अंगूर ब्लड शुगर लेवल के लिए (Grape For Blood Sugar Level) फायदेमंद माना जाता है! ज्यादातर लोगों को अंगूर पसंद आते हैं क्योंकि इससे हमे कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन कम ही लोग अंगूर के फायदों (Benefits Of Grapes) के बारे में जानते हैं.

अंगूर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हैं अचूक उपाय, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल! जानें अंगूर के फायदे और नुकसान
Grapes Health Benefits: अंगूर डायबिटीज, ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं

Grapes For Diabetes: अंगूर के फायदे आपको हैरान कर सकते हैं. क्या आपको भी अंगूर पसंद हैं! अगर हां तो आपको अंगूर के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Grapes) पता होने चाहिए. अंगूर ब्लड शुगर लेवल के लिए (Grape For Blood Sugar Level) फायदेमंद माना जाता है! ज्यादातर लोगों को अंगूर पसंद आते हैं क्योंकि इससे हमे कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन कम ही लोग अंगूर के फायदों (Benefits Of Grapes) के बारे में जानते हैं. सभी फलों की तरह अंगूर भी निसंदेह एक हेल्दी फ्रूट है. अंगूर का सेवन करने से ये हमे कई रोगों से दूर रख सकता है. अंगूर कब्ज की समस्या (Grape For Constipation) से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकता है. साथ ही अंगूर आंखों की रोशनी के लिए (Grapes For Eyesight) भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पौटेशियम, सिट्रिक एसिड, सल्फेट, मैग्नीशियम. आपको हैरानी हो सकती है कि अंगूर डायबिटीज के लिए Grapes For Diabetes) फायदेमंद हो सकती है! साथ ही माना जाता है कि यह खून की कमी को दूर करने के साथ कैंसर जैसे घातक रोग से भी बचाव कर सकता है. यहां जानें अंगूर के फायदे और नुकसान के बारे में...

तेजी वजन घटाने के लिए हल्दी है असरदार, नेचुरल तरीके से वजन घटाने के लिए आसान उपाय है यह सुपरफूड!

Alia Bhatt ने ऐसे किया खुद को चीट, हेल्दी मील की जगह खाया ये, देखें Photo

अंगूर खाने के ये होते हैं फायदे |  Top 6 Health Benefits Of Eating Grapes

1. डायबिटीज में असरदार है अंगूर!

अंगूर खाने में मीठा होता है इसलिए लोगों को लगता है कि अंगूर में शुगर होने से यह डायबिटीक के लिए ठीक नहीं होते हैं लेकिन, आप गलत हो सकते हैं. डायबिटीज में अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है. अंगूर शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं. 

अचार का ज्यादा सेवन यौन स्वास्थ पर डालता है असर, बढ़ा सकता है कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी के लिए भी खतरनाक!

r58la9p8Grapes For Diabetes: अंगूर डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकते हैं. 

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर की समस्या को हम अपने खानपान के जरिए ही ठीक कर सकते हैं. अंगूर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर की बीमारी में आपके काफी काम आ सकता है. अगर शरीर में पोटेशियम कम होता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. अंगूर में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर होने के ख़तरे को कम कर सकता है. 

इन पांच हेल्दी चीजों को खाली पेट खाना हो सकता है खतरनाक, दिल, पेट और पाचन को हो सकता है नुकसान!

3. पाचन के लिए अंगूर के फायदे

पाचन ही आपके शरीर की बीमारियों के सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है! माना जाता है अंगूर का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है. पाचन के लिए अंगूर को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है. अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल के कारण पाचन क्रिया में काफी हद तक सुधार हो सकता है. अगर आप पेट की परेशानियों से परेशान रहते हैं डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं.

v22hsfsoGrapes For Digestion: अंगूर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है

4. माइग्रेन के खतरे को करें कम

हमारे आसपास कई ऐसे हेल्दी फूड्स होते हैं जो किसी न किसी बीमारी को दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं. अंगूर माइग्रेन के दर्द को कम करने लिए असरदार माने जाते हैं. अगर आप माइग्रेन के दर्द से पीड़ित है तो आपके लिए अंगूर का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना डाइट में अंगूर का जूस शामिल करें.

एसिडिटी के घरेलू उपाय में कमाल हैं ये 5 चीजें, जल्द मिलेगा आराम, पेट की गैस का होगा तुरंत इलाज!

5. खून की कमी को करे दूर

खून की कमी से होने वाला रोग एनिमिया आपके शरीर को कमजोर बना सकता है, ऐसे में इस कमी को पूरा करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं. शरीर में तेजी से खून की कमी को दूर करने के लिए अंगूर के जूस  के जूस में शहद मिलाकर सेवन करने से फायदा हो सकता है. अंगूर का सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी कम किया जा सकता है.

ये तीन ड्रिंक्स डायबिटीज को करेंगी कंट्रोल, Blood Sugar लेवल के लिए भी हैं असरदार!

black grapesGrapes Benefits: अंगूर खाने के फायदों में शरीर में खून का बढ़ना भी शामिल है 

6. कब्ज से मिलती है राहत  

अंगूर कब्ज की समस्या से से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माने जाते हैं. कब्ज होने से पेट में दर्द, ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करने से आप कब्ज के साथ पेट की समस्याओं से राहत पा सकते हैं. 

खानपान को लेकर कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये 5 गलतियां, जानें रोजाना कितने तेल का करें सेवन? 

ये होते हैं अंगूर के नुकसान | Side Effects Of Grapes 

- अगर अंगूर से वजन कम हो सकता है, तो इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ भी सकता है.
- ज्यादा अंगूर खाने से उल्टी हो सकती है.
- अंगूर के अधिक सेवन से अपच की समस्या भी हो सकती है.
- इससे गैस या दस्त की समस्या भी हो सकती है.
- एलर्जी की परेशानी है, तो अंगूर खाने से परहेज करना चाहिए.
- गर्भवती महिलाएं अंगूर का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें.

(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता).

और खबरों के लिए क्लिक करें

उबले अंडों से स्वादिष्ट, हेल्दी और शानदार नाश्ता झटपट तैयार करने के 4 तरीके

दिन में किस समय नहीं पीनी चाहिए कॉफी और क्यों? जानें कॉफी पीने के फायदे-नुकसान

ये पांच टिप्स वजन घटाने के साथ फूले हुए पेट को करेंगे अंदर, तेजी से घटेगा Body Fat, रहेंगे स्लिम-फिट!

ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने और Blood Pressure नॉर्मल करने के लिए कारगर है एक कप केले की चाय!

गोखरू ब्लड शुगर कंट्रोल करने, किडनी रोगों से राहत पाने, यौन क्षमता बढ़ाने के साथ PCOS में कमाल है यह आयुर्वेदिक औषधी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
क्या आप भी करते हैं इस फल है सेवन, तो आज से ही कर दें बंद, इन लोगों के लिए है नुकसानदायक
अंगूर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हैं अचूक उपाय, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल! जानें अंगूर के फायदे और नुकसान
आज क्या बनाऊं: विघ्नहर्ता बप्पा को इस बार मोदक से हटकर लगाएं इस चीज का भोग, खुश होंगे गणपति गजानन, फटाफट नोट करें रेसिपी
Next Article
आज क्या बनाऊं: विघ्नहर्ता बप्पा को इस बार मोदक से हटकर लगाएं इस चीज का भोग, खुश होंगे गणपति गजानन, फटाफट नोट करें रेसिपी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com