विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2022

Benefits Of Pistachios: रोजाना पिस्ता खाने के 7 कमाल के फायदे

Benefits Of Eating Pistachios: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जिसे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पिस्ता कफ-पित्त-वर्द्धक, वात दोष से आराम दिलाने, शक्ति प्रदान करने वाला ड्राई फ्रूट्स है.

Benefits Of Pistachios: रोजाना पिस्ता खाने के 7 कमाल के फायदे
Benefits Of Pistachios: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं.
  • पिस्‍ता प्रोटीन से भरपूर माना जाता है.
  • पिस्ता से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं.
  • पिस्ता को गुणों का भंडार कहा जाता है.

Health Benefits Of Eating Pistachios: पिस्ता एक ऐसा मेवा है जिसे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पिस्ता कफ-पित्त-वर्द्धक, वात दोष से आराम दिलाने, शक्ति प्रदान करने वाला ड्राई फ्रूट्स है. पिस्ता (Pistachios Benefits) से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं. इसे कई डिशेज में गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. पिस्ता को गुणों का भंडार कहा जाता है. इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. पिस्ता को आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं इसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है. तो देर किस बात कि जानते हैं पिस्ता से मिलने वाले फायदे. 

पिस्ता खाने से होने वाले फायदे- Health Benefits Of Eating Pistachios Daily:

1. डायबिटीज में मददगार-

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए पिस्ते का सेवन फायदेमंद हो सकता है. पिस्ता एक सुपर हेल्दी नट्स है, इसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

h1j4ecgo

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए पिस्ते का सेवन फायदेमंद हो सकता है. Photo Credit: iStock

2. आंखों में मददगार-

पिस्‍ता में ल्‍यूटिन और जॉक्‍सन्थिन नामक एंटी ऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपको फ्री रेडिक्‍ल्‍स से बचाने का काम कर सकते हैं. पिस्ता को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. 

3. मोटापे में मददगार-

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो पिस्ता आपके बड़े काम आ सकता है. यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत हैं. पिस्‍ते को मॉडरेशन में खाने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

4. हड्डियों में मददगार-

हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है पिस्ता. पिस्ता, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन से भरपूर है. कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप पिस्ते को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

5. कोलेस्ट्रॉल में मददगार-

अगर आप ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पिस्ते को डाइट में शामिल करें. पिस्ता में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

6. सूजन में मददगार-

पिस्ता खाने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है. पिस्ता में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंड एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं.

7. इम्यूनिटी में मददगार-

पिस्ते में मौजूद टोकोफेरॉल प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है. 

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pistachios, Pistachios Benefits, Pistachios For Diabetes, Pistachios For Health, Pistachios Health Benefits Hindi, Pistachios To Control Blood Sugar Levels, Pistachios Fr Skin, Pistachio Green, Pistachio Health Benefits, Pistachio Nutrients, Pistachio For Weight Loss, Pistachio For Control Diabetes, Pistachio And Milk, Pistachios Eating Benefits, Benefits Of Pistachio, Pista Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com