विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2015

हम समस्याओं को स्वीकार करने के लिए काफी सहिष्णु हैं : नाना पाटेकर

हम समस्याओं को स्वीकार करने के लिए काफी सहिष्णु हैं : नाना पाटेकर
नाना पाटेकर (फाइल फोटो)
पुणे: लोगों की वर्तमान स्थिति पर अफसोस प्रकट करते हुए मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा है कि देश में लगातार किसानों की आत्महत्याओं जैसी मौजूदा समस्याओं को स्वीकार करने के प्रति भारतीय काफी सहिष्णु हो गए हैं।

पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटेकर ने कहा, ‘‘केवल लोग, सरकार बदली है, और कुछ नहीं। हर चीज, आम आदमी की तकलीफ वैसी ही है। हम शर्मिंदा हैं और अपने आसपास की चीजों को लेकर काफी सहिष्णु हैं। देश की मौजूदा दशा के लिए हम जिम्मेदार हैं।’’

फिल्म और रंगमंच के अभिनेता ने हाल में महाराष्ट्र के किसानों से अपील की थी कि वह अपनी जान नहीं दें। उन्होंने संकट में फंसे किसानों की मदद के लिए ‘नाम फाउंडेशन’ नामक एक संगठन भी बनाया है। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस की 44 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व सैनिकों के सम्मान में फाउंडेशन एण्ड शयाद्री प्रतिष्ठान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाना पाटेकर, सहिष्णु, असहिष्णु, Nana Patekar, Intolerance, Tolerance