विज्ञापन

इस वेब सीरीज में नाना पाटेकर को करने पड़े डबल रोल,एक पल बनते थे मास्टर, दूसरे ही पल बन जाते थे बावर्ची

अभिनेता नाना पाटेकर जल्द अपनी नई वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज में उन्होंने डबल रोल किया और फैंस के दिलों को जीता है.

इस वेब सीरीज में नाना पाटेकर को करने पड़े डबल रोल,एक पल बनते थे मास्टर, दूसरे ही पल बन जाते थे बावर्ची
इस वेब सीरीज में नाना पाटेकर को करने पड़े डबल रोल,एक पल बनते थे मास्टर

वेब सीरीज ‘संकल्प' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दिखाई जाएगी. अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने इस मौके पर बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अभिनय के साथ-साथ रसोई की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ी. उनका यह किस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे. नाना पाटेकर ने बताया, “ये जो साइन करते वक्त दो भूमिका के लिए मुझे लिया गया था. एक ये जो किया है वो और दूसरा था सबके लिए खाना बनाना. तो पैक के बाद आकर सबके लिए खाना बनाना, ये मेरा एक और काम था जो मुझे बहुत अच्छा लगता था और हम बड़े खुश थे.”

उन्होंने आगे कहा, “शाम को आने के बाद पूरे दिन का जो तनाव होता है, जो लोग दे देते हैं, उसे उतारने के लिए खाना बनाना बड़ी अच्छी बात थी. तो धन्यवाद, तनाव देने के लिए.” नाना पाटेकर ने अपने खास अंदाज में मजाक करते हुए यह भी कहा, “हां, कुछ तो आएगा ना तेरे मुन्नू. अभिनय नहीं करेगा तो खाना बनाएगा. मैंने कहा कि यार, कभी कोई भूमिका नहीं है तो खाना बनाने के लिए तो लेगा मुझे.” दरअसल नाना पाटेकर इन दिनों वेब सीरीज ‘संकल्प' को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज में वह एक मास्टर के किरदार में नजर आएंगे. कहानी में एक शिक्षक के जीवन के साथ-साथ समाज और व्यवस्था से जुड़ी कई परतें दिखाई जाएंगी.

इस सीरीज की खास बात यह भी है कि इसे प्रकाश झा की शैली में तैयार किया गया है. प्रकाश झा की फिल्मों और सीरीज में अक्सर राजनीति और सत्ता के खेल की झलक मिलती है और ‘संकल्प' में भी इसी तरह की राजनीतिक उठापटक देखने को मिलेगी. नाना पाटेकर लंबे समय से अपनी सशक्त अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं. गंभीर भूमिकाओं से लेकर व्यंग्य और हास्य तक, उनका अंदाज दर्शकों को हमेशा अलग अनुभव देता है. यही वजह है कि उनकी हर नई परियोजना को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com