विज्ञापन

बॉलीवुड में ये चीज पसंद नहीं करते नाना पाटेकर, एक्टर बोले- यह सुनकर मुझे बड़ा बुरा लगता है

अभिनेता नाना पाटेकर अपनी साफगोई और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अपनी आने वाली श्रृंखला संकल्प के ट्रेलर रिलीज के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसी ही सीधी बात कही, जिसकी अब चर्चा हो रही है.

बॉलीवुड में ये चीज पसंद नहीं करते नाना पाटेकर, एक्टर बोले- यह सुनकर मुझे बड़ा बुरा लगता है
बॉलीवुड में ये चीज पसंद नहीं करते नाना पाटेकर

अभिनेता नाना पाटेकर अपनी साफगोई और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अपनी आने वाली श्रृंखला संकल्प के ट्रेलर रिलीज के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसी ही सीधी बात कही, जिसकी अब चर्चा हो रही है. इस श्रृंखला का निर्देशन फिल्मकार प्रकाश झा ने किया है. प्रकाश झा उन निर्देशकों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्यादातर काम में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाया है. उनकी फिल्मों में व्यवस्था, समाज और राजनीति की झलक साफ दिखाई देती है. चाहे उनकी फिल्म अपहरण हो, गंगाजल, राजनीति या फिर आरक्षण इन सभी फिल्मों में समाज से जुड़े सवाल कहानी का अहम हिस्सा रहे हैं. उनकी नई श्रृंखला संकल्प भी इसी तरह के माहौल और विचारों के इर्द-गिर्द घूमती है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान अगली फिल्म में बनेंगे सुपरहीरो, लेकिन ये सुपरहीरो जवान नहीं 'बुड्ढा' होगा

बताया जा रहा है कि इस श्रृंखला की प्रेरणा महाभारत की उस मशहूर कथा से ली गई है जिसमें द्रोणाचार्य और एकलव्य का प्रसंग आता है. इस कहानी में एकलव्य अपने गुरु द्रोणाचार्य को गुरु-दक्षिणा के रूप में अपना अंगूठा दे देता है. इसी विचार और प्रतीक के आसपास इस श्रृंखला की कहानी बुनी गई है. ट्रेलर रिलीज के दौरान नाना पाटेकर ने प्रकाश झा के साथ अपनी पुरानी समझ और साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की. दोनों पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और एक-दूसरे की कार्यशैली को अच्छी तरह समझते हैं. इसी दौरान नाना पाटेकर ने आजकल कलाकारों के बदलते रवैये पर भी टिप्पणी की.

नाना पाटेकर ने कहा, “मैं समझता हूं, मैं एक कलाकार होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी बनती है कि प्रकाश अगर मुझे फ़ोन करता है तो मैं फोन उठाऊं. मेरे मैनेजर से बात करो, मेरी एजेंसी से बात करो यह मुझे बड़ा बुरा लगता है. एक इतना बड़ा निर्देशक तुम्हें अपने प्रोजेक्ट में काम देना चाहता है और मैं कहूं कि मेरी एजेंसी से बात करो, मेरी उतनी औकात नहीं है. हम कलाकारों को समझना चाहिए कि बदौलत इनके हम हैं. उनके वजह से हैं तो हमको पता चलना चाहिए. लेकिन हम इतने बड़े बन गए हैं न, कलाकार होने के नाते हमें लगता है कि हमारे अलावा इनका चलेगा नहीं. बगैर किसी को लेकर, कोई सितारा लेकर यह बंदा फिल्म बना सकता है और उसे सफल बना सकता है. तो मुझे लगता है कि हम इनके बदौलत हैं. वो हमारे बदौलत नहीं.”

इस श्रृंखला में नाना पाटेकर के अलावा कुबरा सेठ, जीशान और क्रांति प्रकाश झा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे. खास बात यह है कि इस श्रृंखला का निर्माण प्रकाश झा की बेटी दिशा ने किया है. यह श्रृंखला ११ मार्च से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Sankalp, Web Series Sankalp, Prakash Jha, Actor Nana Patekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com