बॉलीवुड में हिट होने वाली पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला हुईं 79 की

बॉलीवुड में हिट होने वाली पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला हुईं 79 की

वैजयंतीमाला (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वैजयंतीमाला आज 79 साल की हो गई हैं।  13 अगस्त 1936 को उनका जन्‍म चेन्नई के तमिनाडु में हुआ था। उनकी मां वसुंधरा 40 के दशक में तमिल फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। इस तरह वैजयंती को एक्टिंग विरासत में मिली और उन्‍होंने 13 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। 1949 में तमिल भाषा में आई 'Vazhkai' उनकी पहली फिल्म थी। कहा जाता है कि नेशनल स्टार बनने वाली वैजयंतीमाला पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री लेनी शुरू की। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वैजयंती जानी-मानी डांसर भी रही हैं। वह उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सेमी-क्लासिकल डांस को इंट्रोड्यूस कराया। अपने डांस नंबर्स के कारण वैजयंती को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता है।

15 साल की उम्र में ली बॉलीवुड में एंट्री
दैनिक भास्कर के अनुसार, वैजयंतीमाला ने 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। 1951 में आई 'बहार' उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद 1954 में उन्होंने 'नागिन' और 1955 में 'देवदास' में काम किया। 'देवदास' में वैजयंती ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) भी मिला था। उन्होंने इसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। वैजयंती की मानें तो फिल्म में उनका रोल सपोर्टिंग नहीं था। देवदास के बाद वैजयंती ने 'न्यू डेल्ही', 'नया दौर', 'आशा', 'साधना' और 'मधुमती' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 'साधना' और 'मधुमती' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

मां को नाम से बुलाती थीं
वैजयंतीमाला की मां वसुंधरा देवी उम्र में उनसे महज 16 साल बड़ी थीं। कहा जाता है कि वैजयंती अपनी मां को नाम से ही बुलाया करती थीं। इसके अलावा, अपने पापा को वह अन्ना कहती थीं। बता दें कि अन्ना का मतलब बड़ा भाई होता है। कहा जाता है कि 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' के सेट पर उनका अफेयर दिलीप कुमार संग शुरू हुआ। इससे पहले दिलीप मधुबाला और कामिनी कौशल के साथ रिलेशनशिप में रह चुके थे। 60 के दशक में ही वैजयंती का नाम शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर साहब के साथ भी जुड़ा। जानकार बताते हैं कि राजकपूर और उनका रिश्ता शादी तक पहुंच चुका था। खास बात यह है कि राज पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। वैजयंती से अफेयर के चलते राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज ने बच्चों के साथ घर छोड़ दिया था। वे करीब साढ़े चार महीने मुंबई की नटराज होटल में रहीं।

1968 में बसाया घर
1968 में वैजयंतीमाला ने चमनलाल बाली से शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम सुचिन्द्र बाली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राजनीति में भी रहीं एक्टिव
1984 में वैजयंतीमाला ने कांग्रेस के टिकट पर चेन्नई संसदीय क्षेत्र से तमिलनाडु आम चुनाव में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने 52.9% (313, 848) वोट हासिल कर भाजपा के इरा सेजियान को करारी शिकस्त दी। 1989 में भी उन्होंने तमिनाडु आम चुनाव में जीत हासिल की। 1993 में उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में नॉमिनेट किया गया और 1999 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।