विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2015

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को मिले 9 अवार्ड, रणवीर सिंह चुने गए बेस्ट एक्टर

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को मिले 9 अवार्ड, रणवीर सिंह चुने गए बेस्ट एक्टर
रणवीर सिंह
मुंबई: फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और साल के 'गिल्ड अवार्ड्स' में इस फिल्म ने 9 अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। इस अवॉर्ड समारोह में रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया लेकिन फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए नहीं बल्कि फिल्म पीकू के लिए।

संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड
मंगलवार को आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में बाजीराव मस्तानी के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। बेस्ट सिनमेटोग्राफी, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट डायलॉग और सपोर्ट‍िंग रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म बाजीराव मस्तानी को मिला।

बजरंगी भाईजान को 4 अवार्ड
इसके अलावा इस अवॉर्ड समारोह में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 4 अवॉर्ड जीते। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एक्टर इन सपोर्ट‍िंग रोल शामिल है। गिल्ड अवॉर्ड्स में स्टैंड अप कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा को साल के बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
Previous Article
Rajaram Teaser: खेसारी लाल यादव की ‘राजाराम’ का टीजर हुआ रिलीज, 24 घंटे में 10 लाख के पार
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को मिले 9 अवार्ड, रणवीर सिंह चुने गए बेस्ट एक्टर
भोजपुरी गाने पर लड़की ने डांस करते-करते की ऐसी हरकत, पीछे खड़ी महिला को आया गुस्सा, उतार दिया डांस का भूत
Next Article
भोजपुरी गाने पर लड़की ने डांस करते-करते की ऐसी हरकत, पीछे खड़ी महिला को आया गुस्सा, उतार दिया डांस का भूत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com