विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने कभी हीरो बनने की कोशिश नहीं की, क्योंकि हीरोइन होना ही बहुत ताकतवर है: पलक तिवारी

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को किया सलाम, बोलीं- 'हीरो बनने की कोशिश नहीं की, क्योंकि हीरोइन होना ही बहुत ताकतवर है. नई पीढ़ी के लिए इंस्पिरेशन.'

दीपिका पादुकोण ने कभी हीरो बनने की कोशिश नहीं की, क्योंकि हीरोइन होना ही बहुत ताकतवर है: पलक तिवारी
पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण के लिए कही ये बात
नई दिल्ली:

नई पीढ़ी के कलाकार लगातार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को सिर्फ उनके शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए ही नहीं, बल्कि सिनेमा में महिलाओं के लिए बनाए गए उनके मजबूत रास्ते के लिए भी अपना आदर्श मानते हैं. इसी कड़ी में अब पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने भी दीपिका की जमकर तारीफ की है. पलक तिवारी का मानना है कि दीपिका ने हमेशा अपनी पहचान एक मजबूत हीरोइन के रूप में बनाई है, बिना कभी 'हीरो बनने' की कोशिश किए. उनके अनुसार, 'दीपिका ने कभी हीरो बनने की कोशिश नहीं की, क्योंकि हीरोइन होना अपने आप में ही बहुत ताकतवर है.'

दीपिका पादुकोण का करियर इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक अभिनेत्री अपनी शर्तों पर इंडस्ट्री में जगह बना सकती है. चाहे बात ‘पद्मावत' जैसी भव्य फिल्मों की हो या ‘पीकू' जैसी संवेदनशील कहानी की, दीपिका ने हर बार अपने किरदारों में गहराई और मजबूती दिखाई है. पलक तिवारी जैसी युवा अभिनेत्रियों के लिए दीपिका सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक सोच है जो बताती हैं कि सिनेमा में महिलाओं का रोल सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि वो कहानी की असली ताकत भी बन सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका पादुकोण न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी महिलाओं की आवाज बनकर उभरी हैं. ‘छपाक', ‘थप्पड़' और ‘गहराइयां' जैसी फिल्मों में उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर भी मजबूती से काम किया.

आज के दौर में, जहां इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, दीपिका पादुकोण का यह सफर नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा बन चुका है यह दिखाते हुए कि असली ताकत खुद को स्वीकार करने और अपनी पहचान पर गर्व करने में है. पलक तिवारी भूतनी और रोमियो एस 3 में नजर आ चुकी हैं. वे सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी काम कर चुकी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com