विज्ञापन

‘अब हीरोइन का चेहरा देख क्रीम नहीं खरीदते लोग’, दीपिका- कृति के स्किनकेयर ब्रांड पर बोलीं शार्क टैंक की जज शैली मेहरोत्रा

दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी एक्ट्रेसेस अपने स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च कर चुकी हैं और जोर-शोर से इसे प्रमोट भी करती हैं. हालांकि क्या केवल एक सिलिब्रिटी का ब्रांड होने के नाते ये ब्रांड्स पॉपुलर हो सकते हैं? हाल में Shark Tank India की जज शैली मेहरोत्रा ने इस पर बात की.

‘अब हीरोइन का चेहरा देख क्रीम नहीं खरीदते लोग’, दीपिका- कृति के स्किनकेयर ब्रांड पर बोलीं शार्क टैंक की जज शैली मेहरोत्रा
अब हीरोइन का चेहरा देख क्रीम नहीं खरीदते लोग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अब सिर्फ एक्टिंग या डायरेक्शन तक ही सीमित नहीं हैं. वह अपने साइड बिजनेसेस भी रह रहे हैं और एंटरप्रेन्योरशिप में भी हाथ आजमा रहे हैं. दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी एक्ट्रेसेस अपने स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च कर चुकी हैं और जोर-शोर से इसे प्रमोट भी करती हैं. हालांकि क्या केवल एक सिलिब्रिटी का ब्रांड होने के नाते ये ब्रांड्स पॉपुलर हो सकते हैं? हाल में Shark Tank India की जज शैली मेहरोत्रा ने इस पर बात की. शैले का अपना भी एक स्किनकेयर ब्रांड है. उन्होंने कहा कि सेलेब्रिटीज का स्किनकेयर की दुनिया में आना बहुत अच्छा आइडिया नहीं है, क्योंकि ग्राहक अब पैकेजिंग पर सेलेब्रिटी की तस्वीर देखने के बजाय प्रोडक्ट के लेबल पढ़ने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं.

यह भी पढ़ें - Cannes 2026 में दिखा सनातन संस्कृति का दिव्य स्वरूप, सान्या ठाकुर ने राधा रानी के लुक में बिखेरा जलवा, देखें 5 फोटोज

‘आज के कस्टमर स्मार्ट हैं'

सोहा अली खान के यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत के दौरान, शैली मेहरोत्रा से दीपिका, कृति और मीरा कपूर के स्किनकेयर ब्रांड्स के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह बहुत अच्छा आइडिया है. 15 साल पहले कस्टमर बहुत अलग थे. वे सेलिब्रिटीज और उनके चेहरों से बहुत ज्यादा प्रभावित होते थे, लेकिन अब वे लेबल पढ़ते हैं. वे प्रोडक्ट के फॉर्मूलेशन, उसमें इस्तेमाल हुई चीजों पर गौर करते हैं और यह समझना चाहते हैं कि वह उनकी स्किन पर कैसे काम करेगा. अब लोगों में जागरूकता का स्तर ही कुछ और है."

यह भी पढ़ें -  असल में था गब्बर सिंह डाकू, पुलिस वालों की काट देता था नाक और कान, जानें शोले से जुड़े मजेदार फैक्ट्स

‘ऐड से प्रभावित नहीं होते लोग'

इसके बाद सोहा ने शैली मेहरोत्रा से पूछा कि क्या कस्टमर सच में सेलेब्रिटीज के ऐड देखकर प्रोडक्ट खरीदते हैं? इस पर उन्होंने बताया कि टियर 2 या टियर 3 शहरों के ग्राहक शायद इससे प्रभावित हो जाएं, लेकिन टियर 1 शहरों में लोगों में जागरूकता का स्तर काफी ऊंचा है. उन्होंने कहा, ‘टियर 1 शहरों, जैसे मुंबई और दिल्ली में, लोग असल में चाहते हैं कि प्रोडक्ट अच्छा काम करे.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone And Kriti Sanon, Skincare Brands, Deepika Padukone And Kriti Sanon Brands, Shark Tank Judge Shaily Mehrotra, Shaily Mehrotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com