- स्वरा भास्कर फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में भी काम कर चुकी हैं
- उनकी आगामी रोमांटिक कॉमेडी 'आपके कमरे में कोई रहता है' है
- स्वरा का कहना है कि उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है
नई दिल्ली:
फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के लिए कई सारी तारीफ लूट रही स्वरा भास्कर का कहना है कि उनके पास खोने के लिए बहुत कुछ नहीं है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार स्वरा ने कहा, 'मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है, जिसके खोने का मुझे डर हो. मैं शाहरुख खान या आमिर खान नहीं हूं. मेरे पास खोने के लिए करोड़ों रुपये के विज्ञापन भी नहीं हैं. मेरे पास बहुत संपत्ति या कंपनी भी नहीं है. मुझे क्या नुकसान होगा? और, मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड इतनी संकीर्ण सोच का है कि मेरे विचारों की वजह से मुझे किसी फिल्म में न लिया जाए.'
अभिनेत्री ने हालांकि कहा कि उनकी फिल्मों के निर्माताओं को उनके इस रुख से शायद थोड़ी परेशानी होती है, जिसका समाधान भी उन्होंने निकाल लिया है. स्वरा ने आईएएनएस से कहा, 'निर्माताओं की चिंता को देखते हुए मैंने तय किया है कि फिल्म रिलीज होने से दो महीने पहले तक मैं किसी भी मुद्दे पर वह सबकुछ कहना जारी रखूंगी, जो कहना चाहती हूं. इसके बाद सिर्फ फिल्म के बारे में बोलूंगी.'
29 वर्षीया अभिनेत्री हाल ही में डायरेक्टर अविनाश दास की फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में नजर आई हैं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई है. इस फिल्म में स्वरा ने एक नाचने-गाने वाली महिला का किरदार निभाया है. वह आगामी रोमांटिक कॉमेडी 'आपके कमरे में कोई रहता है' में दिखाई देंगी, जो गौरव एस. सिन्हा के निर्देशन में है. इसके अलावा स्वरा जल्द ही करीना कपूर और सोनम कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं. स्वरा 'तनु वेड्स मनु' सीरीज और 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आ चुकी हैं.
(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Swara Bhaskar, Swara Bhaskar Shah Rukh Khan Fan, Anarkali Of Aarah