विज्ञापन
This Article is From May 11, 2017

‘हवा-हवाई’ श्रीदेवी की 300वीं फिल्म इस खास मौके पर होगी रिलीज

भारत के सुपरस्टारों में से एक ‘हवा-हवाई’ यानी श्रीदेवी को फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे होने वाले हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट भी बहुत लंबी है. उनके प्रशंसक उत्सुकता से उनकी आगामी 300वीं फिल्म 'मॉम' का इंतजार कर रहे हैं.

‘हवा-हवाई’ श्रीदेवी की 300वीं फिल्म इस खास मौके पर होगी रिलीज
श्रीदेवी को फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे होने वाले हैं.
  • श्रीदेवी को फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे होने वाले हैं.
  • 'मॉम' हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू और मलयालम चार भाषाओं में रिलीज होगी.
  • सात जुलाई को फिल्म जारी करने का फैसला किया है.
भारत के सुपरस्टारों में से एक ‘हवा-हवाई’ यानी श्रीदेवी को फिल्म उद्योग में 50 साल पूरे होने वाले हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट भी बहुत लंबी है. उनके प्रशंसक उत्सुकता से उनकी आगामी 300वीं फिल्म 'मॉम' का इंतजार कर रहे हैं. खास तौर पर दक्षिण के वितरक भी उनकी फिल्मों का समर्थन कर रहे हैं. बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मॉम' हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू और मलयालम चार भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा कि "जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है, तब से ऑनलाइन वितरक इसकी मांग कर रहे हैं और दक्षिण की भाषाओं में डब होने वाली फिल्म की मांग करने वाले निर्माताओं ने कई अनुरोध भेजे हैं."
 
 
sridevi

बयान के मुताबिक, 'मॉम' श्रीदेवी की 300वीं फिल्म है और इस साल श्रीदेवी फिल्म करियर के 50 साल भी पूरे कर रही हैं. इस मौके पर श्रीदेवी के निर्माता-पति ने उसी दिन यानी सात जुलाई को फिल्म जारी करने का फैसला किया है. इस दिन 1967 में उनकी 'कंदन करुनई' रिलीज हुई थी.
 
 
sridevi mom

जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित 'मॉम' में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

इनपुट आईएएनएस से


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Sridevi Actress, Sridevi Comeback Film, Sridevi Film Mom, Boni Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com