विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

‘लग जा गले’ में संजय दत्त की बेटी से रोमांस फरमा रहे ‘टशन-ए-इश्क’ के सिद्धांत गुप्ता!

सनी लियोन के हॉट ‘ट्रिपी-ट्रिपी’ गाने के बाद ‘भूमि’ का नया रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हुआ है

‘लग जा गले’ में संजय दत्त की बेटी से रोमांस फरमा रहे ‘टशन-ए-इश्क’ के सिद्धांत गुप्ता!
  • संजय दत्त के साथ मिला है बड़ा मौका
  • अदिती राव के साथ आ रहे हैं नजर
  • 22 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: जी हां, यह एकदम सही है. लेकिन यह संजय दत्त की रियल नहीं बल्कि रील लाइफ बेटी हैं. टेलीविजन शो ‘टशन-ए-इश्क’ में कुंज शर्मा का किरदार निभाने वाले सिद्धांत गुप्ता ‘भूमि’ फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे. हाल ही में ‘भूमि’ का गाना रिलीज हुआ है जिसमें वे अदिती राव हैदरी के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं. ‘लग जा गले’ गाने को राहत फतेह अली खान ने गाया है. फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है. गाने की शूटिंग आगरा में हुई है, और अगर आगरा आएगा तो ताजमहल का आना लाजिमी है. दोनों आशिकों के बैकग्राउंड में ताजमहल की झलक देखी जा सकती है.



सिद्धांत इससे पहले भी ‘बदमाशियां’ जैसी फिल्म में नजर आए थे. लेकिन उनका करियर बड़े परदे पर क्लिक नहीं कर सका था. उसके बाद वें टीवी के शो टशन-ए-इश्क से पॉपुलर हुए.  भूमि में संजय दत्त के साथ आने का उन्हें फायदा मिल सकता है. वैसे भी यह फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को उमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Bhoomi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com