विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2016

सलमान खान और अनुष्का शर्मा दे रहे हैं '440 वॉल्ट' का झटका, क्या आप हैं तैयार

सलमान खान और अनुष्का शर्मा दे रहे हैं '440 वॉल्ट' का झटका, क्या आप हैं तैयार
नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान की रिलीज में अब कम समय बचा है। अब इसका तीसरा गाना 440 वॉल्ट रिलीज हुआ है। इससे पहले बेबी को बेस... और जग घूमेया... रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

440 वोल्ट गाना मस्ती से भरपूर है, जिसमें सलमान और अनुष्का नए गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा इसमें हरियाणा और मॉर्डन कॉम्बिनेशन के साथ दिखाई दे रही हैं। इस गाने को मीका सिंह ने अलग अंदाज में गाया है।

'जग घूमेया...' से जुड़ा विवाद
इससे पूर्व जग घूमेया रिलीज हुआ था। इसे सलमान ने पहले अरिजित सिंह से गवाया था बाद में राहत फतेह अली खान से गवाया। दरअसल, एक मामले पर  लगातार माफी मांगने के बाद सलमान नहीं माने। अरिजित ने अपने द्वारा गाए इस गाने को न हटाने के लिए सलमान खान से अपील की थी।
 

सबसे पहले 'बेबी को बेस...' रिलीज हुआ था
सबसे पहले 'बेबी को बेस' रिलीज हुआ था। इस गाने में सलमान खान और अनुष्का की एनर्जी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रणदीप ने 'सुल्तान' को बताया है सलमान की बेस्ट फिल्म
इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान का प्रदर्शन उनके करियर के सबसे अच्छे प्रदर्शनों में से एक है। जब उनसे यह पूछा गया कि ‘दबंग’ स्टार के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने बताया कि यह हमेशा से अच्छा रहा है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और पर्दे पर भी सहज होते हैं। मैं सलमान के साथ फिल्म में काम करके बहुत खुश हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अनुष्का शर्मा, सलमान खान, सुल्तान, Anushka Sharma, Salman Khan, Sultan