विज्ञापन

Raja Shivaji box office prediction: रिलीज से पहले 193 करोड़ कमाने वाली राजा शिवाजी ने की जोरदार कमाई, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने की तैयारी है और इस बार चर्चा में है रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन चुका है और खास बात ये है कि मराठी वर्जन में इसे रिकॉर्ड ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Raja Shivaji box office prediction: रिलीज से पहले 193 करोड़ कमाने वाली राजा शिवाजी ने की जोरदार कमाई, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
Raja Shivaji box office prediction: रिलीज से पहले 193 करोड़ कमाने वाली राजा शिवाजी ने की जोरदार कमाई,

बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने की तैयारी है और इस बार चर्चा में है रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन चुका है और खास बात ये है कि मराठी वर्जन में इसे रिकॉर्ड ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. छुट्टी का फायदा, मजबूत स्टार कास्ट और शानदार प्रमोशन ने इस फिल्म को पहले दिन से ही चर्चा का केंद्र बना दिया है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ये फिल्म वाकई उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी भद्दी डिमांड, एक्ट्रेस ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती

प्रमोशन ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म के प्रमोशन ने माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई है. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इससे फिल्म को लेकर एक ठीकठाक बज बना. वहीं ‘छत्रपति' एंथम ट्रैक ने लोगों के बीच अलग ही जोश भर दिया है. अजय अतुल का म्यूजिक लोगों को पसंद आ रहा है और यही वजह है कि ये गाना फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है.

रितेश देशमुख की स्टार पावर

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है रितेश देशमुख की मौजूदगी. मराठी सिनेमा में उनकी मजबूत पकड़ और फैन फॉलोइंग फिल्म को सीधा फायदा दे रही है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है और महाराष्ट्र में इसका असर साफ नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जो बड़े ओपनिंग का संकेत दे रहे हैं.

छुट्टी का मिलेगा फायदा

फिल्म की रिलीज ऐसे दिन हो रही है जब महाराष्ट्र में छुट्टी है. यही कारण है कि पहले दिन थिएटर में अच्छी भीड़ आने की उम्मीद है. वॉक इन ऑडियंस भी फिल्म की कमाई को बढ़ा सकती है. ऐसे मौके पर अगर फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो ये आंकड़े और भी ऊपर जा सकते हैं.

डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन

अगर अनुमान की बात करें तो मराठी वर्जन से ही फिल्म 6 से 7 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है. वहीं हिंदी वर्जन से 2 से 3 करोड़ की कमाई का अनुमान है. कुल मिलाकर फिल्म पहले दिन 8 से 10 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. अगर दर्शकों का रिस्पॉन्स और बेहतर रहा तो ये आंकड़ा 10 करोड़ के पार भी जा सकता है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Shivaji, Raja Shivaji Box Office Collection, Movie Raja Shivaji, Riteish Deshmukh, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com