विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2016

अंदाज़ अपना अपना के बाद एक बार फिर सलमान और संतोषी होंगे एक साथ

अंदाज़ अपना अपना के बाद एक बार फिर सलमान और संतोषी होंगे एक साथ
सलमान खान (फाइल फोटो)
मुंबई: फ़िल्म 'अंदाज़ अपना अपना' जैसी फ़िल्म करने के बाद काफ़ी सालों बाद सलमान ख़ान और निर्देशक राजकुमार संतोषी एक साथ काम करेंगे। इस फ़िल्म का निर्माण करेंगे सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री।

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'अंदाज़ अपना अपना' एक कॉमेडी फ़िल्म थी और इस फ़िल्म को कल्ट फ़िल्म का दर्जा मिला हुआ है। अंदाज़ अपना अपना में सलमान ख़ान के अलावा आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। इस फ़िल्म का रीमेक और सीक्वल बनने की भी कई बार खबरें आईं हैं।

अब एक बार फिर सलमान और संतोषी दोबारा साथ काम करेंगे मगर ये फ़िल्म रीमेक या सीक्वल नहीं है। हां, ये भी एक कॉमेडी होगी।

राजकुमार संतोषी की पिछली फ़िल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' फ्लॉप हुई थी। संतोषी की कुछ फ़िल्म शुरू होने से पहले ही बंद हो गई। ऐसे में इस फ़िल्म के ज़रिये संतोषी की वापसी मानी जा रही है क्योंकि फ़िल्म के हीरो अगर सलमान होंगे तो फ़िल्म का हिट होना तय माना जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजकुमार संतोषी, सलमान खान, अंदाज अपना अपना, अतुल अग्निहोत्री, Rajkumar Santoshi, Salman Khan, Andaz Apna Apna, Atul Agnihotri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com