विज्ञापन

सलमान खान ने 'बीमार' कहने वालों को दिया करारा जवाब, 60 के भाईजान ने फोटो शेयर कर उनसे ही पूछा 'कैसी है तबीयत'

सलमान खान एक वीडियो में थोड़े थके और कमजोर क्या नजर आए सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर कयास लगाए जाने लगे. अब 60 साल के भाईजान ने अपनी शानदार फोटो शेयर कर, बातें बनाने वालों की बोलती बंद कर दी है.

सलमान खान ने 'बीमार' कहने वालों को दिया करारा जवाब, 60 के भाईजान ने फोटो शेयर कर उनसे ही पूछा 'कैसी है तबीयत'
60 साल के सलमान खान का उन्हें बीमार कहने वालों को करारा जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

60 साल के सलमान खान (Salman Khan) का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाईजान काफी कमजोर नजर आ रहे थे. दरअसल, वह शुक्रवार को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए सपोर्ट सेंटर में पहुंचे थे, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. भाईजान की अपीयरेंस देखकर कुछ फैंस ने चिंता जाहिर की कि उनकी तबीयत ठीक नहीं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें आने लगीं. लेकिन भाईजान का तो अंदाज ही निराला है, जब सोशल मीडिया पर उनको लेकर मामला कुछ ज्यादा ही गर्मा गया तो उन्होंने अपने अंदाज में उन्हें जवाब दिया. यही नहीं, सलमान खान ने अपनी शानदार लुक वाली फोटो शेयर कर, लोगों से ही उनका हालचाल पूछ लिया. 

सलमान खान का सोशल मीडिया पर करारा जवाब

संडे को देर रात सलमान खान ने ब्लैक एंड वाइट ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने इनडायरेक्टली अपनी हेल्थ की चिंता करने वालों को जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा, आप लोगों की तबीयत कैसी है. इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्शन देते हुए लिखा, मेरे हीरो. दूसरे यूजर ने लिखा, महादेव आपको सलामत रखें हमेशा. तीसरे यूजर ने लिखा, अगर आप ठीक हैं तो हम सब ठीक हैं सर. इसके अलावा फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है. 

ये भी पढे़ं- वही हेयरस्टाइल, वही अंदाज... शाहरुख खान के हमशक्ल को देख सलमान खान की छूटी हंसी, लोग बोले- पठान नकली, टाइगर असली

सलमान की तबियत को लेकर कमेंट कर रहे थे लोग

सलमान खान शुक्रवार को मुंबई के स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) ऑफिस पहुंचे थे. जहां  उन्होंने SRA के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया. इसी कार्यक्रम का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो फैंस ने खूब रिएक्शन दिया और वह भाईजान की तबीयत को लेकर परेशान हो गए. एक फैन ने लिखा, “सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो. वक्त कभी नहीं रुकता और इन्हें भी अब अपने आपको हीरो के रोल देना बंद करना चाहिए.”

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि है, जिसके रिलीज होने का इंतजार फैंस को बहुत है. हालांकि इससे पहले राजा शिवाजी में भाईजान का कैमियो देखने को मिला था, जिसमें उनकी खूब चर्चा हुई थी. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की तबीयत ठीक है? वायरल वीडियो में भाईजान को कुछ यूं देख फैंस परेशान, बोले- इन्हें हुआ क्या है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Instagram, Salman Khan Health, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com