विज्ञापन

एक साथ 6 भाषाओं में आएगा बिग बॉस, सलमान खान से लेकर विजय सेतुपति तक करेंगे होस्ट

शो की आकर्षण बढ़ाने के लिए स्टार होस्ट्स की दमदार टीम भी तैयार है सलमान खान, विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल.

एक साथ 6 भाषाओं में आएगा बिग बॉस, सलमान खान से लेकर विजय सेतुपति तक करेंगे होस्ट
एक साथ 6 भाषाओं में आएगा बिग बॉस
NDTV

फिल्मों की तरह हर साल सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस काफी चर्चा में रहता है. इस शो के लाखों दर्शक हैं जो हर साल नए सीजन के शुरू होने का इंतजार करते हैं. अब खुलासा हो गया है कि रियलिटी शो बिग बॉस इस साल कब से शुरू होने वाला है. सितंबर 2026 से ये सभी संस्करण जियोस्टार के टेलीविजन नेटवर्क और जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होंगे. शो की आकर्षण बढ़ाने के लिए स्टार होस्ट्स की दमदार टीम भी तैयार है सलमान खान, विजय सेतुपति, नागार्जुन, किच्चा सुदीप और मोहनलाल.

ये भी पढ़ें; आधी से ज्यादा शूटिंग के बाद इस स्टार से छिन गई फिल्म, बाद में इसी रोल ने बॉलीवुड को दिया सबसे बड़ा विलेन

6 भाषाओं में लॉन्च 

इसके अलावा बंगाल की शान सौरव गांगुली भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं, जो शो की स्टार पावर को और मजबूत करेगा. रियलिटी शो बिग बॉस को नया आयाम देते हुए एक साथ छह भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में लॉन्च करने की घोषणा की है.

500 मिलियन व्यूज

इस ऐतिहासिक लॉन्च को और यादगार बनाने के लिए जियोस्टार ने ‘इंडियाज़ बिग्ग रियलिटी' नाम से देश की पहली डेटा-समृद्ध कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है. यह बुक बिग बॉस की दो दशक लंबी यात्रा, सांस्कृतिक प्रभाव और विरासत को विस्तार से दर्शाती है. बुक के अनुसार, वर्ष 2025 में बिग बॉस फ्रेंचाइजी ने 500 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई, 438 बिलियन से अधिक व्यूइंग मिनट्स हासिल किए और छह भाषाई संस्करणों में 47% साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Salman Khan, Salman Khan  age, Salman Khan Big Boss, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com