विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2015

रणवीर ने किया 'बाजीराव मस्तानी' का पोस्टर लॉन्च

रणवीर ने किया 'बाजीराव मस्तानी' का पोस्टर लॉन्च
फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' के पोस्‍टर में रणवीर सिंह
मुंबई: डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की जन्मतिथि पर फिल्म का एक पोस्टर लॉन्च किया। रणवीर ने ट्विटर पर लिखा कि आज बाजीराव पेशवा की 315वीं जन्म तिथि है।

दुनिया को उनकी प्रेम कहानी बताने वालों में मेरा नाम जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है।’ माना जाता है पेशवा बाजीराव का जन्म 18 अगस्त 1700 में खारगांव जिले में हुआ था। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह, मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण और काशीबाई का रोल करती हुई प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाजी राव मस्तानी, संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, Bajirao Mastani, Sanjay Leela Bhansali, Ranveer Singh, Priyanka Chopra, Deepika Padukone