विज्ञापन
This Article is From May 26, 2017

'पद्मावती' शूटिंग के दौरान रणवीर को लगी चोट, करते रहे शूट...

रणवीर चिकित्सा सहायता लेने के कुछ देर बाद शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए. सूत्र ने कहा कि यह घटना गुरुवार को फिल्म के सेट पर हुई. रणवीर को सिर पर चोट लगी थी.

'पद्मावती' शूटिंग के दौरान रणवीर को लगी चोट, करते रहे शूट...
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आगामी फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं. खबर है कि फिल्म की क्लाइमैक्स शूटिंग के दौरान रणवीर घायल हो गए. अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रणवीर चिकित्सा सहायता लेने के कुछ देर बाद शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए. सूत्र ने कहा कि यह घटना गुरुवार को फिल्म के सेट पर हुई. रणवीर को सिर पर चोट लगी थी. 

फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग में रणवीर इतना मशगूल थे कि उन्हें चोट का अहसास ही नहीं हुआ. सिर से खून निकलने के बाद उन्हें इसकी खबर लगी. सूत्र ने कहा, "रणवीर को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई और उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल से चिकित्सा सहायता लेने के बाद रणवीर शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए. रणवीर ने अपनी शूटिंग पूरी की."

ऐतिहासिक गाथा पर आधारित फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके अलावा शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Padmavati, Padmawati, Padmavati Bhansali Deepika, Padmavati Film, Ranveer Singh Injures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com