विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

थियेटर से ढाई सौ की कमाई, 6 लड़कों के साथ एक कमरे में बसेरा: आसान नहीं था इस एक्टर का सुपरस्टार बनने का सफर

फिल्म 'राब्ता' के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे अपने हर नाटक के लिए 250 रुपये मिलते थे. मैं बैकग्राउंड डांसर था और मैं उसमें भी बेहद खुश था"

थियेटर से ढाई सौ की कमाई, 6 लड़कों के साथ एक कमरे में बसेरा: आसान नहीं था इस एक्टर का सुपरस्टार बनने का सफर
  • फिल्म के असफल होने से घबराता नहीं: सुशांत सिंह राजपूत
  • इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद सुशांत ने की थी अभिनय की शुरुआत
  • थियेटर से बैकग्राउंड डांसर, फिर टीवी के बाद बॉलीवुड में रखा कदम
नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि वह अपनी फिल्म के असफल होने को लेकर नहीं घबराते. सुशांत ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "नहीं, मुझे फिल्म के असफल होने को लेकर घबराहट नहीं होती. मैंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद अभिनय की शुरुआत की थी. उन दिनों मैं थियेटर करता था. मैं एक कमरे में छह लड़कों के साथ रहता था. मुझे अपने हर नाटक के लिए 250 रुपये मिलते थे. मैं बैकग्राउंड डांसर था और मैं उसमें भी बेहद खुश था."

सुशांत आगे कहते हैं, "अपने थियेटर या टीवी के दिनों में मैं सोचता था कि मुझे इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी और मुझे एक दिन जरूर सफलता मिलेगी. मैं तब भी सफल था. जहां तक अभिनय का सवाल है, चाहे वह थियेटर हो, टीवी या फिल्म मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता."
 
 

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'राब्ता' शुक्रवार 9 जून को सिनेमाघरों में उतरी है. दिनेश विजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जिम सरब, वरुण शर्मा और राजकुमार राव ने भी अहम किरदार निभाया है. पुर्नजन्म के अधूरे प्यार पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 15.93 करोड़ कमाए. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 5.61 करोड़ और शनिवार को 5.11 करोड़ और रविवार को 5.21 बटोरे हैं. 
 
 

सुशांत की फिल्‍म 'राब्ता' के जरिए फिल्‍ममेकर दिनेश विजान ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया. इस फिल्‍म में कृति सेनन और सुशांत की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है. 'राब्ता' में सुशांत दोहरी भूमिका में नजर आ रहे हैं. सुशांत ने इस फिल्‍म के एक्‍शन सीन्‍स के लिए खासी तैयारी की थी.  

(इनपुट आईएएनएस से भी)

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Raabta, Kriti Sanon, Sushant Singh Rajput Struggle Story, Sushant Singh Rajput Theatre, Raabta Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com