विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2011

क्वीन्स... किन्नरों से रूबरू कराती फिल्म

नई दिल्ला: क्वीन्स- डेस्टिनी ऑफ डांस किन्नरों पर आधारित है। सीमा बिस्वास किन्नरों की गुरुअम्मा के रोल में हैं जो राजघराने से अपमानित होकर किन्नरों की सम्मानजनक दुनिया बसाती हैं। ये किरदार राजपीपला के शाही घराने के सदस्य मानवेन्द्र सिंह गोहिल से प्रेरित है। सब कुछ ठीक चल रहा है तभी किन्नरों के बीच एक नॉर्मल इंसान की एंट्री हो जाती है। और फिर शुरू होती है जलन, प्रतिस्पर्धा, पछतावे, जुनून और मान सम्मान की जंग। अलीशान महल और रंगों में नाचते और मातम मनाते किन्नर। डेविड अटकिन्स की लिखी और उनके निर्देशन में बनी क्वीन्स रिच लुक वाली फिल्म है। डॉक्यूमेंट्री की तरह ये सिर्फ किन्नरों की जिंदगी नहीं बताती बल्कि इसमें सस्पेंस और हाई वोल्टेज ड्रामा भी है। किन्नर के रोल में साउथ के एक्टर विनीत और सीमा बिस्वास के बेहतरीन परफॉरमेंस। क्वीन्स दिखाती है कि ना सिर्फ भगवान ने बल्कि इंसान ने भी कैसे एक समुदाय के साथ अन्याय कर डाला। कुछ अलग हटकर बनी फिल्म क्वीन्स के लिए हमारी रेटिंग है 3 स्टार।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्वीन्स- डेस्टिनी ऑफ डांस, समीक्षा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com