पूजा से पहली मुलाकात 2019 में हुई थी. ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना ने इस किरदार को निभाया था और दिल जीत लिया था. फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य थे जो कॉमेडी शो की स्क्रिप्टिंग के लिए पहचाने जाते रहे हैं. फिल्म सुपरहिट रही तो राज शांडिल्य अब उसका सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 लेकर आए हैं. ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, विजय राज, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, अन्नू कपूर, परेश रावल, मनोज जोशी और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं. आइए एक नजर डालते हैं चार साल बाद सिल्वरस्क्रीन पर हुई पूजा की वापसी कैसी है...
'ड्रीम गर्ल 2' की स्टोरी
'ड्रीम गर्ल 2' की कहानी आयुष्मान खुराना और उनके पिता अन्नू कपूर की है. आयुष्मान के पिता गले तक कर्जे में डूबे हुए हैं. वहीं आयुष्मान खुराना को अनन्या पांडे से प्यार है. लेकिन अनन्या के पिता आयुष्मान खुराना के सामने कुछ ऐसी शर्त रखते हैं कि जिदंगी में भूचाल आ जाता है. इस तरह मजबूरियों के मारे करम को पूजा बनने के लिए मजबूर होना पड़ता है. पूजा का सफर इस बार आसान नहीं रहने वाला क्योंकि इस बार पूजा को जिंदगी में एक कदम और आगे बढ़ना होगा. फोन से बाहर आकर उसे असल जिंदगी में दस्तक देनी होगी और यहीं पूजा चक्रव्यूह में फंसेगी.यही ड्रीम गर्ल 2 की कहानी है. कहानी पहले हाफ में ठीक-ठाक चलती है, दूसरे हाफ में आते ही हांफने लगती है. कहानी खिंचती है और कॉमेडी भी सपाट होने लगती है. वनलाइनर सिरदर्द करने लगते हैं और महसूस होता है कि फिल्म कब खत्म होगी.
'ड्रीम गर्ल 2' का डायरेक्शन
राज शांडिल्य की ड्रीम गर्ल को काफी पसंद किया गया था. पूजा जब पहली बार परदे पर आई थी तो हंगामा मच गया था. फिल्म सुपरहिट रही थी. पहले पूजा फोन पर थी और जैसे ही फोन से बाहर आई तो हंगामा मच गया. लेकिन इस बार पूजा में तो दम है, लेकिन कहानी में नहीं. राज शांडिल्य ने मजबूत कहानी फिल्म के लिए नहीं चुनी और इसी वजह से फिल्म पटरी से उतर जाती है. कुल मिलाकर फिल्म कुछ-कुछ हिस्सों में बहुत ही कॉमिक है, जबकि कहीं-कहीं बहुत ज्यादा सपाट है. राज ने वनलाइनर्स पर खेलने की कोशिश की है, लेकिन यह कई बार बोरिंग हो जाते हैं. लेकिन ड्रीम गर्ल जहां की पूजा कुछ सच्ची लगती थी, वहीं ड्रीम गर्ल 2 की पूजा सिर्फ राइटर और डायरेक्टर की कोरी कल्पना है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'ड्रीम गर्ल 2' में एक्टिंग
फिल्म में आयुष्मान खुराना करम और पूजा दोनों ही किरदारों में कमाल के लगते हैं. पूजा के कैरेक्टर को जिस तरह उन्होंने पकड़ा है, वह लाजवाब है. पूजा के किरदार में आते ही वह परदे पर धूम मचा देते हैं. उन्होंने इस किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाया है. अनन्या पांडे का किरदार बहुत ही सामान्य है और जितना स्क्रीनस्पेस उन्हें मिला है, उसे ठीक-ठाक तरीके से किया है. लेकिन एक्टिंग में हाथ साफ करने की जरूरत है. अन्नू कपूर, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी और विजय राज ने अच्छा काम किया है.
'ड्रीम गर्ल 2' वर्डिक्ट
'ड्रीम गर्ल 2' का म्यूजिक एवरेज है. वनलाइनर्स की भरमार है, कहीं अच्छे लगते हैं कहीं जबरदस्ती के ठूंसे हुए. कलाकारों की शानदार एक्टिंग है और फिल्म टुकड़ों में खूब हंसाती भी है. लेकिन फिल्म देखने की पहली शर्त लॉजिक और तर्क को घर छोड़कर जाना होगा और पूजा को बिना किसी एक्सपेक्टेशन के देखना होगा तभी फिल्म को पचा पाएंगे.
रेटिंग: 2/5 स्टार
डायरेक्टर: राज शांडिल्य
कलाकार: आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, विजय राज, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, अन्नू कपूर, परेश रावल, मनोज जोशी और राजपाल यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं