प्रियंका चोपड़ा देश की सबसे चहेती हीरोइन बनीं, कंगना 10वें नंबर पर

प्रियंका चोपड़ा देश की सबसे चहेती हीरोइन बनीं, कंगना 10वें नंबर पर

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा देश की सबसे चहेती हीरोइन बन गई हैं। देशभर में एक खास सर्वे के बाद एक एंटरटेनमेंट साइट ने नई लिस्ट जारी की है, जिसके अनुसार देसी गर्ल 2015-16 में सबसे चहेती अभिनेत्रियों की लिस्ट में नंबर वन के स्थान पर रहीं।

ऑनलाइन पोल के नतीजे
देशभर में किए एक ऑनलाइन पोल के नतीजों के आधार पर 21.35 लाख वोट पाकर प्रियंका इस लिस्ट में टॉप पर अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहीं। प्रियंका चोपड़ा को हाल में पद्म श्री से नवाजा गया और टाइम्स मैगज़ीन में 2015-16 की दुनिया की 100 सबसे रसूखदार शख्सियतों में भी वह नाम दर्ज करा चुकी हैं।

विदेशों में भी नाम कमा रही हैं प्रियंका
बराक ओबामा के फेयरवेल डिनर में उन्हें ख़ासतौर पर आमंत्रित किया गया और 'क्वांटिको' के लिए वह 2015-16 का  पीपल'स चॉइस अवार्ड भी जीत चुकी हैं। प्रियंका अब टीवी शो 'बेवाच' में अपने रोल की तैयारी में जुटी हैं। यकीनन प्रियंका की अंतरराष्ट्रीय छवि ने भी उन्हें सबसे चहेती एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर पहुंचाने में बड़ा काम किया है।

दूसरे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण
लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण, हालांकि दीपिका चाहे इस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं, लेकिन प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर ला खड़ा किया है। देसी प्रोजेक्ट्स के अलावा दीपिका के पास हॉलीवुड फिल्म XXX भी है, जिससे वह हॉलीवुड में भी अपने नाम का सिक्का ज़मा रही हैं। तीसरे नंबर पर हैं, सनी लियॉन जो बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए नाम कमा रही हैं। चिट्टियां कलाइयां वाली जैकलीन फर्नांडीस ने नंबर 4 पर अपनी जगह बनाकर टॉप 5 सबसे चहेती एक्ट्रेस की लिस्ट में डेरा डाल दिया है। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर 7वें नंबर पर, कैटरीना कैफ 8वें नंबर पर हैं। वहीं बॉलीवुड की 'क्वीन' और तीन बार नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुकीं कंगना रनौत नंबर 10 पर विराजमान हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com