विज्ञापन
This Article is From May 31, 2017

जब पीएम के साथ ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा की 'छोटी ड्रेस', एक्ट्रेस ने ऐसे की आलोचकों की बोलती बंद!

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर मां मधु चोपड़ा के साथ फोटो साझा कर उन आलोचकों को जवाब दिया है, जो उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का विरोध कर रहे हैं.

जब पीएम के साथ ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा की 'छोटी ड्रेस', एक्ट्रेस ने ऐसे की आलोचकों की बोलती बंद!
मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा.
  • छोटी ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर.
  • पीएम के साथ तस्वीर ट्रोल होने पर प्रियंका ने दिया करारा जवाब.
  • हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में बिजी हैं प्रियंका.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चार देशों की यात्रा पर हैं. अपनी इसी यात्रा के दौरान पीएम मोदी जर्मनी पहुंचे, यहां उनकी मुलाकात एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से हुई. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत इत्‍तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी सर यहां आए हुए हैं. शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्‍यस्‍त समय में से मुझसे मिलने का वक्त निकाला.' फोटो में प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है. उनकी इस छोटी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. ट्रोल करने वालों की बोलती बंद करने के लिए प्रियंका ने नई तस्वीर जारी की है.
 
 

Legs for days.... #itsthegenes with @madhuchopra nights out in #Berlin #beingbaywatch

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


इस फोटो में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ दिख रही हैं. मां-बेटी की यह जोड़ी फोटो में अपने पैर दिखाती नजर आ रही हैं. कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है कि यह उनके जीन्स में है. इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने उन सभी आलोचकों की बोलती बंद कर दी है, जो उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर विरोध कर रहे हैं.
 
 

Cause it's yours to walk... @ralphlauren #metgala2017

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर उनके आलोचकों की बोलती बंद की हो. मई महीने की शुरुआत में प्रियंका ने 'मेट गाला 2017' अटेंड किया था. इस दौरान उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेंन का ट्रेंच कोर्ट स्‍टाइल बॉल गाउन पहना था, जिसके पीछे का लटका हुआ कपड़ा काफी लंबा था. ट्विटर पर किसी यूजर को प्रियंका की यह ड्रेस 'झाड़ू' लगी तो किसी ने इसे प्रियंका का इमरजेंसी 'पैराशूट' कह दिया था.
 

सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाए जाने के बाद प्रियंका ने कुछ ऐसे फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए थे, जिनमें उनकी ड्रेस को 'टैंट', तो किसी में 'आलू से निकलते हुए छिलके' की तरह दिखाया गया था. प्रियंका ने ऐसे कुछ फोटो शेयर किए थे और लोगों की इस क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए लिखा था, 'आप सब की क्रिएटिविटी को सलाम. मैं अपने कुछ पसंदीदा आपके साथ शेयर कर रही हूं. मुझे यह जानकार खुशी हुई कि मेरी एक ड्रेस से फैशन के अलावा भी इतने काम हो सकते हैं. उम्‍मीद करती हूं कि आपकी क्रिएटिविटी ऐसे ही बनी रहे. इसलिए मुझे मेट गाला पसंद है कि वह किसी के भी फैशन को किसी भी स्‍तर पर पहुंचा सकता है. अगली बार तक के लिए हंसते रहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Narendra Modi, Priyanka Chopra Trolled, Baywatch, Priyanka Chopra Baywatch, Madhu Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com