बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
इंडिया में सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी कौन है? इंडिया टुडे मैगज़ीन ने सर्वे कर 2016 के सबसे रसूख वाली शख्सियतों की लिस्ट निकाली है। लिस्ट में कई नाम बॉलीवुड से भी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन नंबर 1 पर हैं और सुपरस्टार सलमान खान नंबर 26 पर विराजमान हैं।
सलमान की पिछली दोनों फिल्में 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और उनकी फिल्मों ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की। दिलचस्प बात यह है कि नंबर 33 पर प्रियंका चोपड़ा को सबसे रसूखदार लिस्ट में शाहरुख़ खान से ऊपर का दर्ज़ा मिला है। शाहरुख़ लिस्ट में नंबर 38वें स्थान पर हैं। 
पहली बार किसी एक्ट्रेस ने शाहरुख़ खान को सबसे पावरफुल लिस्ट में पछाड़ा है और अपने आप में किसी हीरोइन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रियंका ने दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है जो अब 48वें स्थान पर हैं। प्रियंका चपड़ा की शोहरत आसमान छू रही है, इस साल स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में वह बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड ले गयीं। अकादमी अवार्ड्स में वह पहली इंडियन बनीं जिन्हें अवार्ड्स देने के लिए बुलाया गया। 
प्रियंका का अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको दूसरे सीजन में है और हाल में प्रियंका को हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन के साथ फिल्म मिली। इसके अलावा 'बेवॉच' में भी प्रियंका लीड रोल में हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में प्रियंका बुलंदियां छू रही हैं और इसका असर इस साल की मोस्ट पावरफुल इंडियन सेलिब्रिटीज की रेटिंग पर सीधा सीधा पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा अब शाहरुख़ खान को पीछे छोड़ने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। लिस्ट में आमिर खान भी टॉप 50 में पहुंचने में सफल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड, हाई एंड माइटी, पावरफुल सेलिब्रिटी, शाहरुख खान, Priyanka Chopra, Bollywood, High And Mighty, Powerful Celebrity, Shahrukh Khan