विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2017

प्रीति जिंटा खुद का मेकअप लाइन लांच करेंगी

नीरज पाठक द्वारा निर्देशित 'भैयाजी सुपरहिट' में सनी देओल और अमिषा पटेल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

प्रीति जिंटा खुद का मेकअप लाइन लांच करेंगी
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड प्रीति जिंटा ने कहा है कि वह अपनी मेकअप लाइन पेश करने जा रही हैं. ट्विटर चैट के दौरान शुक्रवार को एक प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि कौन-सी किताब का वह रूपांतरण या उसे पर्दे पर देखना पसंद करेंगी? इस पर प्रीति ने कहा, "फिलहाल, मेरी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' जल्द आ रही है, और एक मेक-अप लाइन भी है. इस तरह मेरे हाथ भरे हुए हैं." नीरज पाठक द्वारा निर्देशित 'भैयाजी सुपरहिट' में सनी देओल और अमिषा पटेल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. प्रीति ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार अब तक का सबसे जोरदार है. उन्होंने एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में कहा, "'भैयाजी सुपरहिट' के लिए पास के सिनेमाघर में आएं और देखें. यह पागलपन वाला किरदार है और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं."

एक अन्य प्रशंसक द्वारा यादगार फिल्म 'वीर-जारा' के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने 'वीर-जारा' में 22 साल पहले काम किया था." 'वीर-जारा' वर्ष 2004 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta New Film, Make Up
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com