विज्ञापन

शाहरुख- सैफ के साथ फिल्म करने से करीना कपूर ने किया था इनकार, चमक गई थी प्रीति जिंटा की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर छप्पर- फाड़ कमाई

करण जौहर ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा से पूछा कि कल हो न हो में करीना कपूर के बाद दूसरी पसंद होने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने इस सवाल का बेहद गरिमा और सौम्यता के साथ जवाब दिया.

शाहरुख- सैफ के साथ फिल्म करने से करीना कपूर ने किया था इनकार, चमक गई थी प्रीति जिंटा की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर छप्पर- फाड़ कमाई
शाहरुख- सैफ के साथ फिल्म करने से करीना कपूर ने किया था इनकार
नई दिल्ली:

करण जौहर की फिल्म कल हो ना हो ब्लॉकबस्टर थी. हालांकि इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को चुना गया था, लेकिन करीना ने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी, जिसके बाद यह फिल्म प्रीति को मिली. जब फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेत्री प्रीति जिंटा से पूछा कि कल हो न हो में करीना कपूर के बाद दूसरी पसंद होने पर उन्हें कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने इस सवाल का बेहद गरिमा और सौम्यता के साथ जवाब दिया. 'कॉफी विद करण' में अपनी उपस्थिति के दौरान, प्रीति जिंटा ने इस भूमिका की तुलना उस जींस की एक जोड़ी से की, जिसे किसी ने पहनकर देखा हो लेकिन खरीदा न हो. उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरी किस्मत में थी." एपिसोड के दौरान, करण जौहर ने प्रीति से पूछा, "करीना इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं. वास्तव में करीना कपूर की जगह लेने पर आपको कैसा महसूस हुआ?"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीति जिंटा ने कहा, "किसी ने मुझसे बहुत पहले यही सवाल पूछा था. मैंने कहा था कि अगर आप किसी दुकान में जाते हैं, एक जींस पहनकर देखते हैं, वह आप पर अच्छी फिट बैठती है लेकिन आप उसे खरीदते नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह जींस आपकी है. फिर कोई दूसरा व्यक्ति आता है, उसे पहनकर देखता है और खरीद लेता है." उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब आपने मुझे फोन किया था. मैंने कहा, ठीक है, क्या मैं स्क्रिप्ट सुन सकती हूं? और जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो मेरा पहला सवाल था, 'करीना यह फिल्म क्यों नहीं करना चाहती थीं?' उसके बाद हर जगह यही चर्चा होने लगी कि करीना पहली पसंद थीं."

यह भी पढ़ें- शाहरुख, सलमान, अल्लू और रजनीकांत को पीछे छोड़ा पीछे, बना देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर, एक प्रोजेक्ट के लिए 325 करोड़

नवोदित निर्देशक निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'कल हो ना हो'  की कहानी करण जौहर और निरंजर अयंगर ने लिखी थी. यश जौहर द्वारा धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे. वहीं, जया बच्चन, सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलिट दुबे और डेलनाज इरानी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें-  'औरतें मर्दों से पैसे चाहती हैं', समय रैना के शो 'Latent 2' में आलिया भट्ट के रिएक्शन की हो रही है सराहना

न्यूयॉर्क सिटी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म नैना कैथरीन कपूर (प्रीति जिंटा) की कहानी है, जो अपने पड़ोसी अमन माथुर (शाहरुख खान) से प्यार करने लगती है. हालांकि, एक गुप्त कारण के चलते अमन, नैना की जोड़ी उसके सबसे अच्छे दोस्त रोहित पटेल (सैफ अली खान) के साथ जमाने की कोशिश करता है.

साल की बड़ी हिट थी फिल्म 

शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कल हो ना हो' 2003 में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय दुनिया भर में फिल्म ने कुल 86.09 करोड़ (लगभग 58 करोड़ से अधिक भारत में) की शानदार कमाई की थी. लगभग 28-32 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी。2024 में इसे दोबारा री-रिलीज भी किया गया, तब फिल्म ने कुछ हफ्तों में ही 5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ho Na Ho, Kal Ho Na Ho Budget, Preity Zinta Farm, Preity Zinta  news, Preity Zinta Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com