'सिंह इज ब्लिंग' के लिए गाना रिकॉर्ड कराते प्रभु देवा
मुंबई:
एक्टर, डांसर और डायरेक्टर प्रभु देवा अब गायक भी बन गए हैं। हाल ही में प्रभु ने फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया। प्रभु इस फिल्म के निर्देशक हैं। अक्षय कुमार और एमी जैक्सन इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
दरअसल फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' के बैकग्राउंड म्यूजिक पर काम चल रहा था। फिल्म को बैकग्राउंड म्यूजिक से सजाने-संवारने में संगीतकार संदीप शिरोडकर जुटे हुए थे। फिल्म के अंदर गोवा का परिचय कराने के लिए कुछ ट्यून बनाई जा रही थी, तभी प्रभु देवा ने इस सिचुएशन के लिए अपनी आवाज दी।

प्रभु देवा का ये गाना फिल्म में रहेगा या नहीं, अभी कुछ तय नहीं है। मगर सलमान खान, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों के हाल ही में गाना रिकॉर्ड कराने के बाद अब प्रभु देवा का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है।
वैसे प्रभु देवा आम तौर पर अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्मों या दोस्तों की फिल्मों में अक्सर 2-4 ठुमके लगाते नजर आ जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभु की आवाज में कितना दम है और लोग इसे कितना पसंद करते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं