भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. अक्षरा ने बताया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' के गाने ‘घिस घिस घिस' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने उनके लिए खुलकर स्टैंड लिया और उन्हें पूरी आजादी दी कि वे वही पहनें जिसमें वे सहज महसूस करें. भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान टीम की तरफ से उन्हें घाघरा-चोली पहनने का सुझाव दिया गया था. इसकी वजह भोजपुरी कलाकारों को लेकर बनी पुरानी सोच थी. लेकिन अक्षय कुमार ने तुरंत बीच में आकर स्थिति संभाल ली.
“भोजपुरी कलाकार सिर्फ घाघरा-चोली नहीं पहनते”
अक्षरा सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उनसे ट्रेडिशनल घाघरा-चोली पहनने को कहा गया, तो उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि यह सोच अब पुरानी हो चुकी है कि भोजपुरी कलाकार सिर्फ उसी तरह के कपड़े पहनते हैं. अक्षरा ने बताया, “मैंने बस थोड़ा सा मुंह बनाया था और अक्षय सर ने दूर से ही नोटिस कर लिया. उन्होंने तुरंत टीम से कहा कि इसे कंफर्टेबल रहने दो. जो पहनना चाहती है, वही पहनने दो.” एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय कुमार का यह व्यवहार उनके दिल को छू गया. उनके मुताबिक, इतने बड़े स्टार का किसी कलाकार की सहजता और पसंद का सम्मान करना बेहद खास अनुभव था.
ये भी पढ़ें- शमिता शेट्टी ने 47 साल की उम्र में सिंगल रहने पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?'
भोजपुरी भाषा सीखने में भी ली अक्षरा की मदद
अक्षरा सिंह ने बताया कि शूटिंग के समय अक्षय कुमार ने भोजपुरी सही तरीके से बोलने के लिए उनसे मदद ली. उन्होंने कहा कि अक्षय भोजपुरी भाषा और लहजे को लेकर काफी उत्साहित थे और हर चीज सही तरीके से बोलना चाहते थे. अक्षरा के अनुसार, “एक बड़े बॉलीवुड स्टार को इतनी विनम्रता के साथ सीखते देखना मेरे लिए बहुत खास था.”
स्टार्स से भरी है ‘वेलकम टू द जंगल'
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' को बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला और कई बड़े सितारे नजर आएंगे. करीब 30 कलाकारों से सजी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- तुम करियर को लेकर सीरियस नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं