दीपिका और प्रियंका चोपड़ा एक साथ बाजीराव मस्तानी में नज़र आएंगे
पिछली बार 2002 में आई 'देवदास' में संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में दो अभिनेत्रियों को एक साथ थिरकते हुए दिखाया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित ने डोला रे गीत में एक साथ ताल से ताल मिलाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। एक बार फिर संजय उसी जादू को दोहराने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं लेकिन इस बार चेहरे बदल गए हैं। बहुत जल्द आप प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'पिंगा' गीत में एक साथ देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें - प्रियंका बेताब है 'तमाशा' के लिए
प्रियंका ने इस गीत का पहला लुक ट्विटर पर शेयर किया है -
मराठी अंदाज़ में बांधी गई एक ही रंग की साड़ी में दीपिका और प्रियंका काफी जंच रही हैं। हालांकि फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का रोल अदा किया है जो दरअसल एक योद्धा है लेकिन तस्वीर देखकर लगता है कि इस गीत में इन्हें हम अलग ही अंदाज़ में देख पाएंगे।
इस नृत्य को रेमो डी सूज़ा ने निर्देशित किया और इसे शनिवार को सबके सामने लाया जाएगा। बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, मराठा प्रधान पेश्वा बाजीराव का रोल निभा रहे हैं, वहीं प्रियंका ने उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है। 18 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले के साथ ही यह फिल्म भी रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़ें - प्रियंका बेताब है 'तमाशा' के लिए
प्रियंका ने इस गीत का पहला लुक ट्विटर पर शेयर किया है -
Very happy to be sharing #PingaTomorrow #BajiraoMastani #Kashibai #Mastani pic.twitter.com/VQw2Ns5Idv
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 13, 2015मराठी अंदाज़ में बांधी गई एक ही रंग की साड़ी में दीपिका और प्रियंका काफी जंच रही हैं। हालांकि फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का रोल अदा किया है जो दरअसल एक योद्धा है लेकिन तस्वीर देखकर लगता है कि इस गीत में इन्हें हम अलग ही अंदाज़ में देख पाएंगे।
इस नृत्य को रेमो डी सूज़ा ने निर्देशित किया और इसे शनिवार को सबके सामने लाया जाएगा। बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, मराठा प्रधान पेश्वा बाजीराव का रोल निभा रहे हैं, वहीं प्रियंका ने उनकी पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है। 18 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले के साथ ही यह फिल्म भी रिलीज़ होगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, पिंगा, बाजीराव मस्तानी, रणवीर सिंह, Deepika Padukone, Priyanka Chopra, Pinga, Bajirao Mastani, Ranveer Singh