जानिए आखिर ट्विटर ने क्यों कहा, परिणीति चोपड़ा फर्जी हैं

जानिए आखिर ट्विटर ने क्यों कहा, परिणीति चोपड़ा फर्जी हैं

परिणीति चोपड़ा की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

शरीर के मोटापे की वजह से आदमी को क्या कठिनाई होती है और कई बार कितने तानों का सामना करना पड़ता है यह बात परिणीति चोपड़ा से बेहतर कौन समझ सकता है। ये सर्वविदित है कि परिणीति को मोटापे की वजह से फिल्में मिलने में दिक्कत हो रही थीं और साथ ही कई जगह पर उनका मजाक उड़ता था। बाद में संकल्पित परिणीति ने मेहनत और परिश्रम से अपने वजन को घटाया।

परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट ने अपने दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में परिणीति ने बधाई के साथ अपने दोस्त को कम खाने और पतला होने की सलाह दी है। इस बात से आलिया भट्ट भी कुछ अचंभित दिखीं।

वीडियो पोस्ट होने के बाद लोगों ने अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है। लेकिन कुछ लोगों ने साफ कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि अब वह स्लिम हो गई है तो अब वह चाहे जो कुछ भी कहे।
दूसरे ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि आपने वजन घटाकर काफी आराम पाया है कि लेकिन कुछ जिम्मेदारी के साथ बात कही जानी चाहिए।

इससे पहले परिणीति चोपड़ा खुद इस मोटापे से परेशानी की बात को स्वीकार चुकी थीं। उन्होंने बॉलीवुड ने नौ महीने दूर रहकर अपने वजन पर काबू पाया।

इन्ही सब बातों को लेकर ट्विटर पर आज लोगों ने कहा कि परिणीति को यह सब बातें ज्यादा समझ में आनी चाहिए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com