विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2017

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' ने दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका

अगर काम के साथ अपनी जड़ों को लौटना मिले तो कौन ऐसा काम नहीं करना चाहेगा

'बाबूमोशाय बंदूकबाज' ने दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका
  • 25 अगस्त को हो रही है रिलीज
  • शूटर बने हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • ए जेंटलमैन से है मुकाबला
नई दिल्ली: काम के बहाने अगर अपने अतीत से जुड़ने का मौका मिल जाए तो कहने ही क्या. बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी ऐसा ही हुआ. ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ के जरिये ‘डार्क एंड हैंडसम हीरो’ का कॉन्सेप्ट लाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की रियल लोकेशंस पर हुई है. नवाजुद्दीन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, ऐसे में अपने राज्य में पहुंचना किसे अतीत के झरोखों में नहीं ले जाएगा.
 
nawaz

कुछ दिन पहले वे फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ में प्रो कबड्डी लीग में पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद दर्शकों के साथ अपने अतीत के बारे में बातें की. बाबूमोशाय बंदूकबाज के प्रोड्यूसर अश्मित कुंदेर कहते हैं, “नवाज आज भी अपने जडों से जुड़े हैं. यहां के लोगों को भी नवाज की सादगी पसंद आती है. नवाज सफलता के शिखर तक पहुंचने के बावजूद भी डाऊन टू अर्थ हैं. नवाज की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए थे.” 

बाबूमोशाय बंदूकबाज को कुषाण नंदी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म का मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्री की ए जेंटलमैन से है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazudddin Siddiqui, Babumoshai Bandookbaaz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com