- सुष्मिता सेन रेनी और अलिसाह के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिताती हैं.
- रेनी और अलिसाह सुष्मिता की गोद ली हुई बेटियां हैं.
- सुष्मिता ने इन दोनों के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलिसाह के साथ खूब क्वालिटी टाइम बिताती हैं. वे अक्सर रेनी और अलिसाह सोशल मीडिया अकाउंट्स में उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. रेनी और अलिसाह सुष्मिता की गोद ली हुई बेटियां हैं. एक बार फिर सुष्मिता ने इन दोनों के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस बार ये तीनों पोर्टो रीको के पॉप सिंगर लूइस फ़ान्सी और डैडी यांकी का गीत डेस्पासितो पर थिरकती हुई दिखीं हैं. डेस्पासितो आजकल इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. इस गाने पर तीनों का डांस बहुत ही शानदार है. जहां अलिसाह अपनी बड़ी बहन और मां के डांस स्टेप्स से अपने स्टेप मिलाने की क्यूट कोशिशें करती दिख रही हैं वहीं रेनी ने जबरदस्त डांस किया है.
इससे पहले भी सुष्मिता सेन अपनी छोटी बेटी अलिसाह के साथ एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं. जिसमें वे दोनों एड शीरन के शेप ऑफ यू गाने पर डांस करती दिखी थीं. वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा था- "जब भी आपको बैठकर समय बिताने और डांस करने के बीच किसी एक चुनना हो मैं उम्मीद करती हूं कि आप डांस करेंगे."
बड़ी बेटी के साथ सुष्मिता-
सुष्मिता अपनी बेटियों को पूरा समय देती हैं-
साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली सुष्मिता सेन इस साल इस प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुई थीं. साल 1996 की फिल्म दस्तक के बॉलीवुड में कदम रखने वाली सुष्मिता ने बीवी नंबर 1, मैंने प्यार क्यों किया, सिर्फ तुम, मैं हूं न और फिलहाल जैसी फिल्मों में काम किया है. साल 2015 की बंगाली फिल्म निर्बाक सुष्मिता की आखिरी फिल्म थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Despacito, Sushmita Sen, Sushmita Sen Instagram, Sushmita Sen Dance