टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्‍म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्‍म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नागपुर के वीसीए स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड टीम के साछ दो-दो हाथ करने को तैयार हो रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी ज़िंदगी पर बनी फ़िल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का ट्रेलर हॉट-स्टार पर लॉन्च हुआ।

ट्रेलर की शुरुआत खड़गपुर स्टेशन से हुई है जहां धोनी ने एक टिकट कलक्टर के तौर पर कुछ समय तक नौकरी की थी। दूसरे शॉट में फ़िल्म में धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत टीटीई के काले कपड़ों में दिखाई देते हैं।

उसके बाद भारतीय टीम के 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के ऐलान के साथ 48 सेकेंड का ट्रेलर ख़त्म होता है। 2 सितंबर को पर्दे पर आने वाली फ़िल्म का ट्रेलर आप ख़ुद देखिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुछ दिन पहले ही फ़िल्म के प्रोड्यूसर रिती स्पोर्ट्स के अरुण पांडे ने फ़िल्म का पोस्टर जारी किया। नीरज पांडे निर्देशित फ़िल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' का पोस्टर सुशांत ने ट्वीट भी किया था।