विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2016

धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है, उन पर 100 फिल्में भी कम : सुशांत सिंह राजपूत

धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है, उन पर 100 फिल्में भी कम : सुशांत सिंह राजपूत
मुंबई: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने कहा है कि दुनियाभर के सभी खिलाड़ियों में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है। सुशांत, धोनी की जीवन पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। नीरज पांडेय द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' है।

सुशांत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारत को मिली रोमांचक जीत के बाद ट्वीट करते हुए भी लिखा कि धोनी के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि उन पर 100 फिल्में भी बनाई जाएं तो वे कम पड़ जाएंगी।

सुशांत ने लिखा, 'अगर हम धोनी पर 100 फिल्म भी बना लें तो भी वे कम पड़ जाएंगी। धोनी खेलों की दुनिया में सबसे कुशाग्र हैं। हम आपसे प्यार करते हैं धोनी।'
फिल्मी किरदार के लिए सुशांत को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे प्रशिक्षित कर रहे हैं। अभी सुशांत चोटिल हैं। वह धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गए थे।

यह फिल्म 2 सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें काएरा आडवाणी, अनुपम खेर और हैरी तांग्री भी हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, सुशांत सिंह राजपूत, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, नीरज पांडेय, क्रिकेट, Cricket, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput, MS Dhoni The Untold Story, Neeraj Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com