'मस्तानी' का स्टाइल काफी कुछ दिल्ली जैसा है : दीपिका पादुकोण

'मस्तानी' का स्टाइल काफी कुछ दिल्ली जैसा है : दीपिका पादुकोण

'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण (सौजन्य : deepikapadukone@twitter)

गुड़गांव:

दीपिका पादुकोण की माने तो 'बाजीराव मस्तानी' में उनका किरदार काफी कुछ दिल्ली से प्रेरित है। फिल्म के नए गीत 'दीवानी मस्तानी' के लॉन्च पर दीपिका ने यह बात कही है।

फिल्म में अपने किरदार मस्तानी के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा 'फिल्म के किरदार 'मस्तानी' के लिए स्टाइल और फैशन के लिए मुझे काफी प्रेरणा मुझे दिल्ली से मिली। सौंदर्य मूल्यों के तौर पर फिल्म काफी उच्च स्तर की है।'

फिल्म में सौंदर्यता पर ख़ास ध्यान दिया गया है जिस पर दीपिका कहती हैं 'डिजाइन, परिधान, आभूषण, मेकअप, फिल्म में इन सभी चीजों पर काफी विस्तार से ध्यान दिया गया है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसम्बर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।