विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

देश की 'सेजलों' के लिए 'मन्‍नत' बना जन्‍नत, शाहरुख खान से मिलने के लिए लगाई लाइन

अनुष्का शर्मा का नाम सेजल है और वह एक गुजराती लड़की है. ऐसे में शाहरुख खान ने इसे फिल्‍म के प्रचार के लिए चुनते हुए अहमदाबाद में 7000 सेजल नाम की लड़कियों से मुलाकात की है.

देश की 'सेजलों' के लिए 'मन्‍नत' बना जन्‍नत, शाहरुख खान से मिलने के लिए लगाई लाइन
फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' का एक सीन.
  • शाहरुख खान अहमदाबाद में मिले थे 7000 सेजल नाम की लड़कियों से
  • लगभग 400 सेजल शाहरुख से मिलने पहुंची हैं उनके घर
  • फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' में अनुष्‍का शर्मा का नाम है सेजल
नई दिल्‍ली: इन दिनों शाहरुख खान के घर 'मन्‍नत' के बाहर हर रोज ऐसी लड़कियों की भीड़ लग रही है, जिनका नाम सेजल है. दरअसल फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार के सिलसिले में शाहरुख उर्फ हैरी ने अहमदाबाद जा कर 7000 ऐसी महिलाओं से मुलाकात की थी जिनका नाम सेजल है. इतना ही नहीं, अपनी फिल्‍म का पहला गाना 'मेरी तेरी राधा' भी शाहरुख खान ने अहमदाबाद की इन हजारों सेजलों के साथ ही किया था. दरअसल फिल्‍म में अनुष्का शर्मा का नाम सेजल है और वह एक गुजराती लड़की है. ऐसे में शाहरुख खान ने फिल्‍म के प्रचार के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया है. लेकिन अभी तक सेजल नाम की लड़कियों से मिलने वाले शाहरुख खान के इस आइडिया जा अंदाजा शहर की बाकी सेजल नाम की लड़कियों को लगा है, वैसे ही चारों ओर से सभी सेजल शाहरुख से मिलने के लिए बेताब हो गई हैं.
 

'मन्‍नत' के सिक्योरिटी चीफ के मुताबिक, अब तक तकरीबन 400 की संख्या में सेजल, शाहरुख से मिलने के लिए उनके घर मन्‍नत के बहार आ चुकी हैं. बॉलीवुड के इस किंग खान ने यूं तो फिल्‍मों में एक्‍शन से लेकर इमोशनल सीन तक, सब कुछ किया है, लेकिन शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज सब से जुदा है और यही कारण है कि लाखों लड़कियां आज भी उनकी फैन हैं.

फिल्म की टीम ने प्रचार के लिए पहले मिनी ट्रेलर की सीरीज लांच की, जिससे फिल्म के मूड और विषय के बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई गई. शाहरुख फिल्म में हैरी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा सेजल की भूमिका में हैं. इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jab Harry Met Sejal, Sejal, Sejal Name Girls, Shahrukh Khan, Anushka Sharma, Imtiaz Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com