विज्ञापन

रॉकस्टार के गाने 'कतिया करूं' में जानते हैं क्या है कतिया का मतलब? 15 साल से सुन रहे हैं लेकिन कभी सोचा?

इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार का गाना 'कतिया करूं' आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आप इसका मतलब जानते हैं और क्या आप जानते हैं इसे पहली बार किस फिल्म में इस्तेमाल किया गया था?

रॉकस्टार के गाने 'कतिया करूं' में जानते हैं क्या है कतिया का मतलब? 15 साल से सुन रहे हैं लेकिन कभी सोचा?
कतिया करूं का मतलब?
Social Media
नई दिल्ली:

रॉकस्टार इम्तियाज अली की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म का म्यूजिक आज भी उतना ही फ्रेश लगता है. इस फिल्म के गाने आज भी फैन्स के दिलों में बसते हैं. साड्डा हक, तुम हो, फिर से उड़ चला, हवा हवा, कुन फाया कुन, शहर में हूं मैं तेरे, जो भी मैं कहना चाहूं...जिस भी गाने का नाम लो आज भी फैन्स की प्ले लिस्ट में शामिल होगा. इनमें से एक गाना है जिसने बोल भले ही लोगों को ना समझ आए हों लेकिन इसे पसंद खूब किया गया. ये गाना  है ‘कतिया करूं'. इसे एआर रहमान के म्यूजिक और हर्षदीप कौर की आवाज ने जबरदस्त बना दिया. इस गाने को रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया है. 

कतिया करूं का मतलब

गाने में हजार दफा क्या 'कतिया करूं' सुनने के बाद क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या है? दरअसल ‘कतिया करूं' एक पारंपरिक पंजाबी लोक गीत है. गांव में महिलाएं चरखे पर सूत कातते हुए इसे गाया करती थीं. कतियां का मतलब सूत कातना होता है. गाने में ‘सारी रातें कतिया करूं' वाली लाइन का मतलब है कि प्रेमिका पूरी रात अपने प्रेमी को याद करती रहती है. यहां चरखे शब्द का इस्तेमाल सांसों के लिए किया गया है. इरशाद कामिल ने इस लोक गीत को नया रूप देकर इसमें गहरी आध्यात्मिक और रोमांटिक गहराई जोड़ी.

63 साल पुरानी फिल्म में पहली बार सुनने को मिला था कतिया करूं

अगर आप यह सोचते हैं कि यह गाना पहली बार रॉकस्टार (2011) में आया तो ऐसा नहीं है. इसे सबसे पहले 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंड दी कुड़ी' में इस्तेमाल किया गया था. उस समय शमशाद बेगम की आवाज में ‘कते करूं तेरी रूं' के रूप में यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था. इसका नया वर्जन भी काफी पंसद किया गया और पुराना वर्जन भी आज तक सुना जाता है. 

कहां शूट हुआ था कतियां करूं

‘कतिया करूं' सुनने में जितना प्यारा लगता है इस गाने का वीडियो भी उतना ही खूबसूरत है. इस गाने के सीन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बेताब वैली में शूट किए गए. वहीं फिल्म के दूसरे गानों की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, धर्मशाला और श्रीनगर में हुई. कई गाने लोकेशन के हिसाब से बाहर भी शूट हुए.

यह भी पढ़ें: कभी गाते-गाते फूल जाती थी गले की नसें, मां को रहता था डर नहीं गा पाएगा, बेटा बना म्यूजिक इंडस्ट्री का स्टार

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rockstar, Imtiaz Ali, Rockstar Songs, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com