करीना कपूर अपने बेटे के साथ मंगलवार को बांद्रा में नजर आईं.
- करीना बेटे के साथ कार में नजर आईं
- इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं करीना कपूर के बेटे तैमूर की तस्वीर
- करीना ने बच्चे के जन्म के बाद घटाया काफी वजन
नई दिल्ली:
करीना कपूर भले ही सोशल मीडिया पर न हों, लेकिन कभी उनके फोटोशूट तो कभी उनकी पार्टियों के फोटो अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन जितनी बड़ी स्टार मम्मी करीना हैं, उतने ही बड़ा सेलेब्रिटी उनका बेटा तैमूर भी हो गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर करीना के इस नन्हें नवाब की फोटो अक्सर वायरल होती रहती है. मंगलवार को सुपरहॉट मॉम करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ बांद्रा इलाके में नजर आईं. तैमूर, करीना और सैफ का पहला बच्चा है जिसका जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. करीना और तैमूर दूसरी बार कैमरा की नजरों में साथ आए हैं, हालांकि करीना ने अपने नन्हें नवाब को बड़ी चालाकी से कैमरा की नजरों से बचा लिया. लेकिन इस फोटो में तैमूर के साथ ही करीना के दबे हुए गाल भी साफ नजर आ रहे हैं.
बता दें कि मार्च में भी करीना बेटे तैमूर के साथ लेट नाइट ड्राइव पर जाती हुई दिखी थीं. नए फोटो में तैमूर एक महिला की गोद में नजर आया जबकि करीना कार में पीछे बैठी हुई थीं. करीना ने प्रेग्नेंसी के बाद से ही अपने वजन घटाने पर काफी ध्यान दिया और वह कई बार योगा क्लास से निकलते हुए देखी गई हैं. लेकिन करीना के इस फोटो से साफ है कि उनकी एक्सरसाइज काफी काम कर गई है. 
हाल ही में इंटरनेट पर करीना के बैटे तैमूर की फोटो भी वायरल हुई थी. इस फोटो को करीना के फैनक्लब ने शेयर किया था.
करीना और सैफ ने अपने बेटे के जन्म के साथ ही उसका नाम तैमूर रख दिया था जिसपर इंटरनेट पर काफी प्रतिक्रियाएं आई थीं. लोगों ने सैफ और करीना के अपने बेटे का नाम, दिल्ली का विध्वंस करने वाले शासक तैमूर लंग पर रखने की आलोचना की थी. लेकिन वहीं करीना और सैफ के इस फैसले पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका साथ दिया और इसे उनकी निजी पंसद माना.
करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी और यह दोनों कई फिल्मों जैसे, 'ओमकारा', 'एजेंट विनोद', 'टशन' और 'कुर्बान' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. करीना आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आ चुकी हैं. वह जल्द ही शशांक घोष की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में एक्ट्रेस सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Son, Taimur Ali Khan